मुंबई स्थित चीनी कौंसुल जनरल ने नासिक के एक स्कूल का दौरा किया

5 अक्टूबर को, मुंबई के चीनी कौंसुल जनरल छिन च्ये ने नासिक के
अशोका यूनिवर्सल स्कूल का दौरा किया और अशोका एजुकेशन फ़ाउंडेशन
के महासचिव एस.पी. शुक्ला, प्रिंसिपल रेणुका जोशी, साथ ही फैकल्टी
और छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

छिन च्ये ने कहा कि चीन और भारत दोनों ही प्राचीन सभ्यताएं हैं, जहाँ
शिक्षा को महत्व देने की समृद्ध परंपरा रही है। हाल ही में भारतीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग
ने प्रस्ताव दिया कि दोनों देशों को निष्पक्ष और तर्कसंगत रणनीतिक
सोच के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय करनी चाहिए।

सहयोग और उभय जीत के जरिए आपसी सफलता हासिल करनी चाहिए,
आपसी सम्मान और समझदारी की राजनीतिक सूझबूझ से बाधाओं को
दूर करना चाहिए, और खुले व समावेशी बहुपक्षीय सहयोग के ज़रिए
व्यापक दुनिया को लाभ पहुंचाना चाहिए। जिसने द्विपक्षीय संबंधों के
विकास की दिशा तय की है और शिक्षा, संस्कृति, युवा और अन्य क्षेत्रों

में आपसी आदान-प्रदान को और गहरा करने के नए अवसर प्रदान किए
हैं। आशा है कि भारतीय युवा वैश्विक नज़रिए को अपनाएंगे, चीन के बारे
में अपनी समझ और नज़रिए को बेहतर बनाएंगे और दोनों देशों के बीच
संबंधों के स्थिर और सकारात्मक विकास में योगदान देंगे। छिन च्ये ने
चीन के आर्थिक विकास, एआई के इस्तेमाल और शिक्षा प्रणाली में सुधारों
से जुड़े छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए।

श्री शुक्ला और सुश्री जोशी ने स्कूल की शैक्षिक विचारधारा और विकास
की स्थिति के बारे में बताया। और लोगों के बीच आपसी संबंध बढ़ाने के
लिए सांस्कृतिक और शैक्षिक क्षेत्रों में चीनी पक्ष के साथ सहयोग मज़बूत
करने की अपनी इच्छा ज़ाहिर की।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

 

 

 

Exit mobile version