चीन-भारत सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की 25वीं बैठक 25 अगस्त को चीन की राजधानी
पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी पक्ष के विशेष प्रतिनिधि, केंद्रीय विदेश मामला कार्यालय के प्रमुख
वांग यी ने भारतीय पक्ष के विशेष प्रतिनिधि, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ चीन-
भारत सीमा मुद्दे पर खुलकर और गहन रूप से विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक में आठ
सूत्रीय सहमति बनी।
पहली, दोनों पक्षों ने दोहराया कि चीन और भारत के नेताओं की सहमति के नेतृत्व में
सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता की रक्षा की जाए, ताकि द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ
और सतत विकास के लिए उपयुक्त माहौल बनाया जा सके।
दूसरी, दोनों पक्षों ने जोर दिया कि वर्ष 2005 में संपन्न चीन-भारत सीमा मुद्दे के समाधान
संबंधी राजनीतिक मार्गदर्शक सिद्धांत के समझौते और उसके बाद दोनों देशों के विशेष
प्रतिनिधियों की बैठकों में हासिल सहमतियों के अनुसार सीमा मुद्दे के समाधान के ढांचे पर
परामर्श बढ़ाया जाए, ताकि निष्पक्ष, उचित और आपसी सहमति वाला समाधान ढूंढा जा सके।
तीसरी, दोनों पक्षों ने चीन-भारत सीमा मुद्दे पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र
(डब्ल्यूएमसीसी) के ढांचे में सीमा सीमांकन विशेषज्ञ समूह और सीमा नियंत्रण कार्य दल
स्थापित किया। दोनों ग्रुप पहले अपनी ज़िम्मेदारी स्पष्ट करेंगे।
चौथी, दोनों पक्षों ने सहमति कायम की कि डब्ल्यूएमसीसी, स्थानीय कमांडर वार्ता और दोनों
पक्षों द्वारा सहमत अन्य व्यवस्था समेत मौजूदा राजनयिक और सैन्य माध्यमों से सीमांत
क्षेत्रों में किसी भी स्थिति का तुरंत निपटारा किया जाए।
पांचवीं, सीमा नियंत्रण उपाय में सुधार करने के लिए दोनों पक्षों ने जनरल स्तरीय वार्ता के
लिए दो और मिलन स्थान बढ़ाने पर सहमति कायम की। इसके साथ बॉर्डर के पूर्वी और
मध्य हिस्सों में दो नई सीमा रक्षा सैन्य संपर्क हॉटलाइन जोड़ी जाएंगी।
छठी, दोनों पक्षों ने सीमा पार सहयोग में मिली प्रगति का सकारात्मक मूल्यांकन किया और
तीन सीमा व्यापार बाजारों के फिर से खुलने की प्रशंसा की। दोनों पक्षों ने सीमा व्यापार
और तीर्थयात्रा आदि में आदान-प्रदान व सहयोग मजबूत करने पर सहमति बनाई, ताकि
सीमांत क्षेत्रों में बातचीत, शांति, सलाह-मशविरे और सहयोग का माहौल तैयार हो सके।
सातवीं, दोनों पक्षों ने मंजूरी दी कि सितंबर में सीमा पार नदियों पर नए चरण के विशेषज्ञ
स्तरीय तंत्र बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि जलविज्ञान संबंधी बाढ़ रिपोर्टिंग और ज्ञापन
के नवीनीकरण आदि मुद्दों पर संपर्क कायम हो सके।
आठवीं, दोनों पक्षों ने वर्ष 2027 में भारत में चीन-भारत सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों
की 26वीं बैठक आयोजित करने पर सहमति कायम की।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





