Tuesday, November 17, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन की मेजबानी में एपेक का आयोजन, पूरी दुनिया की नजर शनचन पर

DigitalDesk by DigitalDesk
November 16, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन की मेजबानी में एपेक का आयोजन, पूरी दुनिया की नजर शनचन पर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन एक बार फिर बड़े और महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। 12 साल
बाद चीन में आयोजित हो रहे एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) पर दुनिया की नजर
है। यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब विश्व तमाम चुनौतियों से जूझ रहा है,
जिसमें आर्थिक बाधाएं भी मौजूद हैं। ऐसे माहौल में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक
शक्ति चीन के शनचन शहर में एपेक के नेताओं का एकत्र होना और कई अहम मुद्दों पर
विचार करना बहुत महत्व रखता है। पूर्व में जिस तरह चीन ने जी-20, ब्रिक्स आदि
सम्मेलनों के जरिए दुनिया को स्थिरता से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उसी तरह एपेक
के माध्यम से भी चीन अग्रणी भूमिका निभा सकता है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के मुताबिक, चीन इस विशेष मौके पर विभिन्न पक्षों के साथ
मिलकर एशिया प्रशांत समुदाय का निर्माण करने पर जोर देगा। साथ ही चीन मुक्त व्यापार,
पारस्परिक संपर्क, डिजिटल अर्थव्यवस्था और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में सहयोग
बढ़ाने के लिए तैयार है।

Related posts

Breakin News 3 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: आंध्र प्रदेश पर चक्रवात मुरासु का खतरा, नौसेना को मिलेंगे 8 नए युद्धपोत, लक्ष्‍य सेन ने जीता खिताब

Breaking News: 17 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, दिल्ली की हवा बिगड़ने के आसार

November 17, 2026
17 नवंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान?

17 नवंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान?

November 17, 2026

बता दें कि एपेक की स्थापना वर्ष 1989 में हुई, यह वहीं दौर था जब चीन में खुले द्वार
की नीति पर ज़ोरों से काम हो रहा था। ऐसे में शनचन जो आज एक महानगर बन चुका है,
वह एपेक और चीन के विकास व खुलेपन का साक्षी रहा है। क्योंकि कुछ दशक पहले तक
शनचन महज एक मछली पकड़ने वाला गांव था, आज कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दफ्तर
शनचन में हैं और वह चीन के आर्थिक विकास की कहानी बयान करता है।

ध्यान रहे कि चीन आधिकारिक तौर पर एपेक में 1991 में शामिल हुआ। जबकि हांगकांग
से सटा आधुनिक शहर शनचन शांगहाई और पेइचिंग के बाद चीन का तीसरा शहर बन गया
है, जो एपेक की मेजबानी कर रहा है। शनचन और चीन के अन्य क्षेत्रों ने हाल के दशकों में
इतनी तरक्की की है कि दुनिया को आश्चर्य होता है। इससे यह पता चलता है कि चीन ने
खुलेपन पर कितना ध्यान दिया है। चीन में विज्ञान, तकनीक और आर्थिक तरक्की को साथ-
साथ प्रोत्साहित किया गया। इसके मद्देनजर विश्व की तमाम बड़ी कंपनियां चीन के प्रति
आकर्षित हुईं और चीनी कंपनियों ने भी दूसरे देशों में जाकर अपना विस्तार किया। इससे
चीन एक अहम आर्थिक ताकत के रूप में सामने आया।

गत चार दशकों में चीन में हुए तेज़ विकास का श्रेय बहुत हद तक सुधार और खुलेपन की
नीति को जाता है। शनचन की बात करें तो वह चीन के सबसे पहले स्थापित स्पेशल
इकोनॉमिक ज़ोन (सेज) में से एक रहा है। साल 1980 में जब शनचन को सेज़ बनाया गया,

उस समय उसकी जीडीपी सिर्फ 270 मिलियन युआन थी। लेकिन पिछले साल तक बढ़कर
जीडीपी 3.87 ट्रिलियन युआन को पार कर चुकी है। शनचन इस मामले में सिर्फ पेइचिंग
और शांगहाई के पीछे है। कहना होगा कि आज चीन में क्वालिटी वाली ग्रोथ की बात हो रही
है, जो पहले से अलग है। पिछले कुछ दशकों में 80 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर
निकालने में कामयाबी हासिल करने के बाद चीन अब गुणवत्ता पर काफी ध्यान दे रहा है।
जाहिर है कि शनचन को एपेक के मेजबान के रूप में चुनना एक बड़ा संदेश देता है। उम्मीद
की जानी चाहिए कि चीन हमेशा की तरह इस बार के इस आयोजन से भी विश्व और
दुनिया को आर्थिक मजबूती और स्थिरता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

(अनिल पांडेय, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Tags: #China #APEC #Shenzhen #XiJinping #GlobalEconomy #Trade #Technology
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version