चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के सम्बंध में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए
4 अक्तूबर को चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने जी20 व्यापार मंत्रियों
की बैठक के सम्बंध में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
प्रवक्ता के अनुसार जी20 व्यापार मंत्रियों की इस बैठक में, सदस्यों ने अध्यक्ष
देश अमेरिका द्वारा निर्धारित मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिनमें
खाद्य पदार्थों के शस्त्रीकरण का विरोध करना, अतिरिक्त उत्पादन क्षमता का
मुकाबला करना, जबरन श्रम को समाप्त करना और सर्वोपरि राष्ट्र व्यवहार
सिद्धांत में समायोजन करना शामिल है। खाद्य मुद्दे पर एक संयुक्त वक्तव्य
पारित किया गया, लेकिन अन्य मुद्दों पर कोई अंतिम दस्तावेज़ तैयार नहीं
किया गया।
खाद्य सम्बंधी मुद्दों पर परामर्श के दौरान, चीन सहित कई उभरते बाजारों
और विकासशील देशों ने प्रस्ताव रखा कि खाद्य आयात और निर्यात करने वाले
देशों को संयुक्त रूप से खाद्य आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता बनाए रखनी चाहिए।
साथ ही, सभी पक्षों को घरेलू सार्वजनिक नीति उद्देश्यों के लिए उपाय करने
और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का अधिकार है। अध्यक्ष देश ने इन विचारों
पर सकारात्मक रूप से विचार किया और इन्हें संयुक्त वक्तव्य में पूरी तरह से
शामिल किया गया। यह कहना उचित होगा कि यह उपलब्धि सभी जी20
सदस्यों की सहमति और संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।
बैठक के दौरान, चीन ने खुला और सहयोगात्मक रवैया बनाए रखा, विभिन्न
विषयों पर चर्चा में रचनात्मक रूप से भाग लिया और अन्य सदस्यों के साथ
घनिष्ठ संपर्क बनाए रखते हुए संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने में अपनी पूरी
भूमिका निभाई। साथ ही, चीन ने सिद्धांतों का निरंतर पालन किया, अपने और
विकासशील देशों के हितों की दृढ़ता से रक्षा की और जी20 की एकता और
सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया।
आगामी जी20 मियामी शिखर सम्मेलन को देखते हुए, चीन मेजबान देश और
सभी सदस्यों के साथ आम सहमति और एकजुटता बनाए रखने के लिए काम
करने को तैयार है, और शिखर सम्मेलन में सकारात्मक और व्यावहारिक
आर्थिक और व्यापारिक परिणाम लाने में संयुक्त रूप से योगदान देने के लिएतत्पर है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के सम्बंध में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए