Sunday, October 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन-फ्रांस ने 28वीं रणनीतिक वार्ता की, सहयोग और एक-चीन सिद्धांत पर जोर

DigitalDesk by DigitalDesk
October 11, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन-फ्रांस ने 28वीं रणनीतिक वार्ता की, सहयोग और एक-चीन सिद्धांत पर जोर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरी चीन के शान्शी प्रांत के ताथोंग शहर में शनिवार को चीन और फ्रांस के बीच 28वीं रणनीतिक
वार्ता आयोजित हुई। इसमें चीन के विदेश मंत्री वांग यी और फ्रांस के राष्ट्रपति के विदेश मामलों
के सलाहकार इमैनुएल बोन ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर वांग यी ने कहा कि चीन-फ्रांस रणनीतिक वार्ता ने दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच
कूटनीतिक संवाद को आगे बढ़ाने और आपसी राजनीतिक विश्वास मजबूत करने में अहम
भूमिका निभाई है। चीन फ्रांस के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी सहमतियों को
लागू करना चाहता है। इससे चीन-फ्रांस और चीन-यूरोपीय संघ के संबंधों को स्थिर और
दीर्घकालिक बनाने के साथ-साथ विश्व शांति, स्थिरता और विकास में भी योगदान दिया जा
सकेगा।
वांग यी ने आगे कहा कि चीन फ्रांस के साथ उच्चस्तरीय आदान-प्रदान जारी रखना चाहता है।
दोनों देश विमानन, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे पारंपरिक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत
कर सकते हैं। साथ ही, उन्नत विनिर्माण, हरित एवं कम कार्बन वाले विकास और कृत्रिम
बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे नए क्षेत्रों में भी सहयोग का विस्तार किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद
जताई कि फ्रांस चीनी कंपनियों के निवेश के लिए नीतिगत समर्थन और अनुकूल कारोबारी माहौल
उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने कहा कि चीन और फ्रांस को संवाद और समन्वय बढ़ाने के साथ चीनी राष्ट्रपति शी
चिनफिंग की ओर से प्रस्तावित चार वैश्विक पहलों को लागू करने में भी सहयोग करना चाहिए।
इससे अधिक न्यायसंगत और उचित वैश्विक शासन व्यवस्था के निर्माण में मदद मिलेगी। वांग
यी ने फ्रांस से एक-चीन सिद्धांत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने और इसे चीन-फ्रांस
संबंधों का राजनीतिक आधार मानने का भी आग्रह किया।
चीन और यूरोपीय संघ के संबंधों का जिक्र करते हुए वांग यी ने कहा कि दोनों पक्ष बातचीत के
जरिए व्यापारिक मतभेदों का उचित समाधान निकाल सकते हैं और अपने संबंधों को फिर से
स्थिर तथा स्वस्थ विकास की राह पर ला सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फ्रांस चीन और
यूरोपीय संघ के बीच पारस्परिक लाभ वाले सहयोग को आगे बढ़ाने में रचनात्मक भूमिका निभाता

रहेगा।
वहीं, इमैनुएल बोन ने कहा कि फ्रांस चीन के साथ आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित
मजबूत एवं सक्रिय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना चाहता है। उन्होंने दोहराया कि
फ्रांस एक-चीन सिद्धांत का पालन करता है। फ्रांस दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय और सांस्कृतिक
आदान-प्रदान बढ़ाने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक लाभ वाले सहयोग को और गहरा करना
चाहता है।
उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस चीनी कंपनियों के लिए स्थिर और पूर्वानुमेय कारोबारी माहौल
उपलब्ध कराता रहेगा। इसके अलावा, बोन ने चीन की वैश्विक पहलों की सराहना की और
बहुपक्षीय मुद्दों पर आपसी समन्वय मजबूत करने की इच्छा जताई।
बोन ने यह भी स्पष्ट किया कि यूरोपीय संघ चीन के साथ व्यापार युद्ध नहीं चाहता और न ही
चीन से आर्थिक संबंध तोड़ने का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ चीन का एक
विश्वसनीय और भरोसेमंद साझेदार बनना चाहता है।
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related posts

Indian Air Force: भारत को F-35 बेचने का कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं, Su-57 पर विचार का फैसला अभी बाकी: वायुसेना प्रमुख

Indian Air Force: भारत को F-35 बेचने का कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं, Su-57 पर विचार का फैसला अभी बाकी: वायुसेना प्रमुख

October 11, 2026
India blunt response to UN concerns CJP dispute moves from Jantar Mantar to the international stage Why did India term the UN remarks on interference

UN की चिंता पर भारत की दोटूक… जंतरमंतर से अंतरराष्ट्रीय बहस तक पहुंचा CJP विवाद…भारत ने UN की टिप्पणी को हस्तक्षेप क्यों बताया?

October 11, 2026
Tags: #ChinaFrance #StrategicDialogue #OneChinaPolicy #GlobalDiplomacy #ChinaEURelations
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version