28 सितंबर को चीन में चार हाई स्पीड रेलवे लाइनों का संचालन शुरू
हुआ। चार नयी रेलवे लाइन उत्तर चीन, उत्तर-पश्चिमी चीन, मध्य
चीन और उत्तर-पूर्वी चीन को पार करती है, जिसने चीन के हाई
स्पीड रेलवे नेटवर्क को और सघन बनाया है और यात्रा के लिए
अधिक सुविधाएं प्रदान की हैं।
ये चार नयी रेलवे लाइन: पेइचिंग-हांगकांग हाई स्पीड रेलवे लाइन का
श्योंगआन—शांगछो सेक्टर, शीआन-छोंगछिंग हाई स्पीड रेलवे लाइन
का शीआन-आनखांग सेक्टर, यीछांग-शिंगशान हाई स्पीड रेलवे लाइन,
हारपिन-यीछुन हाई स्पीड रेलवे लाइन हैं।
श्योंगआन-शांगछो सेक्टर की लंबाई 552 किलोमीटर है। इस हाई स्पीड
रेलवे लाइन का संचालन श्योंगआन नये क्षेत्र के विकास और क्षेत्रीय
समन्वित विकास के लिए बड़ा महत्व रखता है। शीआन-आनखांग
सेक्टर की लंबाई 171 किलोमीटर है, जिसने शैनशी प्रांत के कई
प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को जोड़ दिया है और सम्बंधित सांस्कृतिक व
पर्यटक व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा। यीछांग-छोंगछिंग रेलवे लाइन
की लंबाई 101 किलोमीटर है, जो मध्य चीन और दक्षिण पश्चिनी
चीन के संपर्क को मजबूत करेगा। हारपिन-यीछुन हाई रेलवे लाइन की
लंबाई 318 किलोमीटर है, जो देश में सबसे उत्तर हाई स्पीड रेलवे
लाइन बन गयी।
गौरतलब है कि इन चार रेलवे लाइनों में हारपिन-यीछुन हाई स्पीड
रेलगाड़ी की गति प्रति घंटा 250 किलोमीटर है, बाकी तीन हाई
स्पीड रेलवे लाइनों पर ट्रेन की गति प्रतिघंटा 350 किलोमीटर है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)





