चीनी फुटबाल के लिए अधिक खुशियां लाने की कोशिश करेंगेः चीनी फुटबाल मुख्य कोच

चीनी पुरुष फुटबॉल टीम ने जापान एशियाई खेलों के फुटबॉल क्वार्टर
फाइनल में थाईलैंड को 3-0 से हराया और 28 साल बाद फिर से शीर्ष चार
में जगह बनाई। मैच के बाद चीनी टीम के मुख्य कोच एंटोनियो पुचे
ने मीडिया को बताया कि इस मैच में चीनी टीम का प्रदर्शन शानदार
रहा।सेमी फाइनल में दक्षिण कोरियाई टीम के साथ होने वाले
मुकाबले में हम चीनी फुटबाल के लिए अधिक खुशियां लाने की पूरी
कोशिश करेंगे।

एंटोनियो ने कहा कि हमने एक उच्च स्तरीय मैच खेला। दौड़,
मुकाबले, हमले या रक्षा में पूर टीम ऊंचे स्तर पर बनी रही। 28 साल
के अंतराल के बाद फिर एशियाड के शीर्ष चार में जगह बनाना चीनी
फुटबाल के लिए सचमुच एक लंबा समय था। हमें चीनी फुटबाल के
लिए ऐसी खुशी लाने पर गर्व है। अगले मैच में हम भरसक कोशश
करेंगे और अधिक प्रगति करने की उम्मीद करते हैं।

एंटोनियो ने कहा कि दक्षिण कोरियाई टीम ने हाल ही में तीन एशियाई
खेल चैंपियनशिप जीती हैं। उनके कुछ खिलाड़ियों ने दो महीने से भी कम
समय पहले विश्व कप में भाग लिया था।प्रतिद्वंद्वी मजबूत है, लेकिन
हम अच्छी तैयारी करेंगे। हम अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और अपने जुनून
और दृढ़ इरादे पर भरोसा करेंगे और बिना हार के हिम्मत से लड़ेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version