Tuesday, October 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन-यूरोप के बीच वाहन व्यापार पर सहमति, चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

DigitalDesk by DigitalDesk
October 13, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन-यूरोप के बीच वाहन व्यापार पर सहमति, चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

12 अक्तूबर को चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने चीन और यूरोप के बीच हाइब्रिड और
इलेक्ट्रिक वाहनों के व्यापार को लेकर हुई सहमति पर मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
एक संवाददाता ने पूछा कि हाल के दिनों में चीन और यूरोप ने व्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्र
के तहत हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों के व्यापार पर गहन चर्चा की है। इससे दोनों पक्षों के
बीच तनाव बढ़ने की आशंका को टालने में मदद मिली है। हालांकि, कुछ विदेशी मीडिया
रिपोर्टों में हाइब्रिड वाहनों के व्यापार की मात्रा और इससे जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कई
तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इस पर चीन की क्या प्रतिक्रिया है?
इसके जवाब में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन और यूरोप ने व्यापार एवं
निवेश परामर्श तंत्र के तहत लगातार बातचीत की है और कई मुद्दों पर सहमति बनाई है।
इससे चीन और यूरोप के बीच स्थिर और संतुलित व्यापारिक साझेदारी बनाए रखने में मदद
मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने आपसी सम्मान और समान परामर्श के सिद्धांतों के
आधार पर हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों के व्यापार पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही,
आर्थिक और व्यापारिक मतभेदों को दूर करने तथा एक-दूसरे की चिंताओं का संतुलित तरीके
से समाधान करने पर भी जोर दिया।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि हाइब्रिड वाहनों के व्यापार के संबंध में दोनों पक्षों ने तीन बुनियादी
सिद्धांतों पर जोर दिया और उनकी पुष्टि की। पहला सिद्धांत तथ्यों का सम्मान करना है।
यूरोपीय संघ के सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, यूरोपीय संघ ने चीन से 2024 में
1.07 लाख और 2025 में 3.02 लाख हाइब्रिड वाहन आयात किए। दोनों पक्षों ने वर्ष 2025 के
आंकड़ों को आधार बनाकर व्यापार व्यवस्था पर सहमति जताई। इससे चीनी कंपनियों के
निर्यात के अवसर और स्थिर वृद्धि सुनिश्चित करने के साथ-साथ दोनों पक्षों के उद्योगों की
वास्तविक स्थिति और उनकी जायज चिंताओं का भी ध्यान रखा जाएगा।
दूसरा सिद्धांत गैर-भेदभाव का है। इसके तहत कोई भी उपाय खास तौर पर चीनी उत्पादों को
निशाना बनाकर नहीं किया जाएगा और न ही चीनी कंपनियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार

होगा। तीसरा सिद्धांत नियमों का पालन करना है। दोनों पक्षों ने इस बात की पुष्टि की कि
व्यापार व्यवस्था विश्व व्यापार संगठन के नियमों के अनुरूप होनी चाहिए। प्रवक्ता ने कहा
कि ये तीनों सिद्धांत पूरी बातचीत के दौरान लागू रहे। साथ ही, ये चीनी कंपनियों के वैध
अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत आधार भी प्रदान करते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related posts

Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट मार्च से कांग्रेस ने बदली सियासी चर्चा की दिशा? राहुल गांधी, प्रियंका और नेहा बोरा के वीडियो से गरमाई राजनीति

Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट मार्च से कांग्रेस ने बदली सियासी चर्चा की दिशा? राहुल गांधी, प्रियंका और नेहा बोरा के वीडियो से गरमाई राजनीति

October 13, 2026
Amit Shah visiting Gwalior again at Scindia invitation

ग्वालियर में उद्योगों की नई जमीन, 5500 करोड़ के निवेश पर नजर सिंधिया के बुलावे पर फिर ग्वालियर आ रहे हैं अमित शाह

October 13, 2026
Tags: #China #Europe #ElectricVehicles #HybridVehicles #ChinaEUTrade #GlobalTrade #EVIndustry #TradeRelations
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version