22 अक्टूबर की सुबह, चीन के ल्याओनिंग प्रांत के शेनयांग शहर के पुहे
स्टेशन से रूस के मॉस्को जाने वाली X8059 चीन-यूरोप मालगाड़ी के प्रस्थान के
साथ, चीन-यूरोप मालगाड़ियों की कुल संख्या 1.4 लाख से अधिक हो गई, और
परिवहन किए गए माल का कुल मूल्य 560 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक पहुंच
गया।
बताया जाता है कि शेनयांग असेंबली सेंटर सहित, अब चीन भर में चीन-यूरोप
मालगाड़ी असेंबली के 14 सेंटर बनाए जा चुके हैं। पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों
के तीन प्रमुख गलियारों का गतिशील रूप से अनुकूलन किया गया है। अब चीन-
यूरोप के बीच 96 निर्धारित मालगाड़ी मार्ग हैं जिनकी गति चीन के भीतर 120
किमी/घंटा है, जो 132 घरेलू शहरों को जोड़ते हैं, 26 यूरोपीय देशों के 237 शहरों
और 12 एशियाई देशों के 100 से अधिक शहरों तक पहुँचते हैं। सेवा का दायरा
मूल रूप से पूरे एशिया-यूरोप क्षेत्र को कवर करता है।
चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने कहा कि अगले चरण में चीन चीन-
यूरोप मालगाड़ियों के ब्रांड निर्माण को मजबूत करना जारी रखेगा, उनके
अंतर्राष्ट्रीयकरण और बाजारीकरण में लगातार सुधार करेगा, उनकी मजबूती को
सुदृढ़ और बढ़ाएगा, और उन्हें उच्च गुणवत्ता, बेहतर दक्षता और अधिक सुरक्षा की
दिशा में विकसित करने को बढ़ावा देगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





