चीन ने उड़ाया 19 यात्रियों वाला इलेक्ट्रिक विमान, 300 KM प्रति घंटे की रफ्तार से भरेगा उड़ान

चीन में विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में लगातार प्रगति जारी है। इतनी प्रगति कि
दुनिया हैरान है। न केवल एआई, बल्कि बुलेट ट्रेन के साथ-साथ विमान बनाने के मामले में
भी चीन पीछे नहीं है। हाल के दिनों में ओपन सोर्स एआई के अलावा ह्यूमनॉइड रोबोट
बनाकर चीन ने इतिहास रचा। कुंगफू करने और तेज़ दौड़ लगाने में इन रोबोट्स को कोई
दिक्कत नहीं होती। क्योंकि चीनी इंजीनियरों ने इन्हें तैयार करने में अच्छी तकनीक का
इस्तेमाल किया है। ये रोबोट बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं और अन्य देशों में इनकी
डिमांड बढ़ रही है।

हालांकि कभी मेड इन चाइना उत्पादों को खराब गुणवत्ता का बताया जाता था। लोग चीन में
बनी चीज़ों को गंभीरता से नहीं लेते थे, सिर्फ सस्ते या किफायती होने के कारण खरीदते थे।
लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और चीन में बने उत्पाद सुरक्षित और क्वालिटी
के मामले में बेहतरीन ब्रांडों से मुकाबला कर रहे हैं।

इस बीच चीन ने अपनी तकनीक व नवाचार का एक और शानदार उदाहरण पेश किया है।
चीन ने बैटरी से संचालित होने वाला एक पैसेंजर प्लेन बनाने का कारनामा कर दिखाया है।
चीनी इंजीनियरों की इस मेहनत को बहुत सराहा जा रहा है। इस विमान को कमर्शियल
एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (कोमेक) की ओर से उड़ाने की स्वीकृति मिल चुकी है
और हाल में इसने उड़ान भरी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि चीन द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित 10 टन वज़न के इलेक्ट्रिक
कमर्शियल विमान CE-25A ने पिछले दिनों पायलट के साथ अपनी पहली उड़ान सफलता से
पूरी की। वैसे यह विमान अब तक 19 उड़ानें पूरी कर चुका है, जो कि ऑटोनॉमस यानी
बिना पायलट के थी।

गौरतलब है कि इसे कोमेक, चीन की बैटरी निर्माता कंपनी सीएटीएल, शांगहाई च्याओथोंग
यूनिवर्सिटी और अन्य साझेदारों ने संयुक्त रूप से CE-25A विमान को विकसित करने में
सफलता हासिल की है। कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (COMAC) के अनुसार, चीन द्वारा स्वतंत्र
रूप से विकसित 10-टन के इलेक्ट्रिक कमर्शियल विमान CE-25A ने शनिवार को पायलट
के साथ अपनी पहली उड़ान पूरी की। ध्यान रहे कि पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के पिनचो शहर में हुई इस उड़ान के दौरान,

विमान में दो पायलट और एक फ्लाइट-टेस्ट इंजीनियर सवार थे। कोमेक के मुताबिक,
विमान ने सामान्य रूप से काम किया और इसके सभी परफॉरमेंस पैरामीटर उम्मीदों के
अनुरूप रहे। इस तरह पायलट के साथ इलेक्ट्रिक विमान की पहली उड़ान सफल रही।
CE-25A, COMAC का पहला इलेक्ट्रिक कमर्शियल विमान है। इसे मुख्य रूप से शहरों के
बीच कमर्शियल उड़ानों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 19 यात्री सवार हो सकते हैं
और इसका अधिकतम टेकऑफ़ वज़न 10 मीट्रिक टन है। इसकी क्रूज़िंग स्पीड 300 किमी
प्रति घंटा है, यह 2,400 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है और इसकी रेंज 400 किमी है।
जानकारी के अनुसार, इस विमान ने इस साल 2 फरवरी को अपनी पहली बिना पायलट
वाली (ऑटोनॉमस) उड़ान पूरी की थी।

आपको बता दें कि इससे पहले चीन C919 बड़ा यात्री विमान बनाकर अपनी क्षमता का
प्रदर्शन कर चुका है। इस विमान ने कुछ समय पहले अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान भरी।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह भविष्य में बोइंग और एयरबस जैसी कंपनियों का विकल्प
बन सकता है।

चीन द्वारा तैयार इन विमानों को देखकर कहा जा सकता है कि वह न केवल तकनीक के
स्तर पर बहुत आगे बढ़ चुका है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी रिकार्ड शानदार है।

(अनिल पांडेय, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Exit mobile version