Saturday, August 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन की अर्थव्यवस्था में जुलाई में दिखी मजबूती, नए क्षेत्रों में निवेश बढ़ा

DigitalDesk by DigitalDesk
August 8, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन की अर्थव्यवस्था में जुलाई में दिखी मजबूती, नए क्षेत्रों में निवेश बढ़ा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

परमाणु मुद्दों पर आग से न खेले जापान: चीन

चीन ने क्यूबा को सौंपी सौर ऊर्जा उपकरणों की नई खेप

August 8, 2026
चीन में पहली छमाही में घरेलू पर्यटक यात्राएं 3.463 अरब पहुंचीं   

चीन में पहली छमाही में घरेलू पर्यटक यात्राएं 3.463 अरब पहुंचीं  

August 8, 2026
चीन की अर्थव्यवस्था में जुलाई में दिखी मजबूती, नए क्षेत्रों में निवेश बढ़ा
चीनी राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के राष्ट्रीय सूचना केंद्र से 8 अगस्त को मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई में चीन की अर्थव्यवस्था से जुड़े कई प्रमुख आंकड़े स्थिर और सकारात्मक रहे। इस दौरान ऑफलाइन उपभोग में लगातार वृद्धि दर्ज की गई, निवेश संरचना में सुधार जारी रहा और बाजार पूंजी ने नई उत्पादन शक्तियों से जुड़े क्षेत्रों में सक्रिय निवेश किया। इससे नवाचार और आर्थिक विकास की नई गति को बढ़ावा मिला।
आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में विभिन्न श्रेणियों के ऑफलाइन उपभोग भुगतान मूल्य में सालाना आधार पर 2.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि दर जून की तुलना में 0.8 प्रतिशत अंक अधिक है। इनमें घरेलू उपकरणों और ऑडियो वीडियो उपकरणों के उपभोग भुगतान में 8.5 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई, जो पिछले महीने की तुलना में 10.9 प्रतिशत अंक अधिक है।
निवेश के क्षेत्र में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। जुलाई में उन्नत विनिर्माण क्षेत्र में निवेश राशि में सालाना आधार पर 73.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो जून की तुलना में 42.5 प्रतिशत अंक अधिक है। वहीं, कंप्यूटिंग शक्ति, डेटा और नेटवर्क जैसे नए बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं के अनुबंध मूल्य में सालाना आधार पर 0.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
औद्योगिक क्षेत्र की बात करें तो जुलाई में औद्योगिक पार्कों के उत्पादन सूचकांक में सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह क्षेत्र कुल मिलाकर स्थिर बना रहा। इस दौरान सेमीकंडक्टर, नई सामग्री और डिजिटल बुद्धिमत्ता से जुड़े क्षेत्रों के विकास सूचकांक में क्रमशः 11.6 प्रतिशत, 8.9 प्रतिशत और 4.8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई।
इसके अलावा, रणनीतिक उभरते उद्योगों से जुड़े पेटेंट अनुमोदनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। जुलाई में इन क्षेत्रों से संबंधित पेटेंट अनुमोदनों में सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े पेटेंट अनुमोदनों की संख्या में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो जून की तुलना में 21.7 प्रतिशत अंक अधिक है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Tags: #China economy #showed strength in July investment #new sectors increased
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version