चीन में पहली तीन तिमाहियों में बड़े चीनी सांस्कृतिक उद्यमों के राजस्व में 4.3% की वृद्धि

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 30 अक्तूबर को जारी आंकड़ों के
अनुसार इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में बड़े चीनी सांस्कृतिक उद्यमों ने
108 खरब 21 अरब युआन का परिचालन राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष
की समान अवधि से 4.3% की वृद्धि है।

पहली तीन तिमाहियों में, प्रमुख सांस्कृतिक क्षेत्र ने 75 खरब 4 अरब 20
करोड़ युआन का परिचालन राजस्व हासिल किया, जो पिछले वर्ष की समान
अवधि से 5.1% की वृद्धि है।

उभरते सांस्कृतिक व्यापार मॉडलों की अग्रणी और प्रेरक भूमिका लगातार
प्रमुख होती जा रही है। पहली तीन तिमाहियों में, उभरते सांस्कृतिक व्यापार
मॉडलों की प्रमुख विशेषताओं वाले उद्योगों की 16 उप-श्रेणियों ने 53 खरब 82
अरब 70 करोड़ युआन का परिचालन राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की
समान अवधि से 8.9% की वृद्धि है और यह बड़े चीनी सांस्कृतिक उद्यमों से
4.6 प्रतिशत अंक अधिक तीव्र है।

इस के साथ ही सांस्कृतिक सेवा उद्योग का विकास लगातार अच्छा हो रहा
है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version