Friday, November 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन का ‘सहयोग का निमंत्रण’, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कारोबार और निवेश के खुलेंगे नए अवसर

DigitalDesk by DigitalDesk
November 19, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन का ‘सहयोग का निमंत्रण’, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कारोबार और निवेश के खुलेंगे नए अवसर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एपेक (APEC) सीईओ समिट के उद्घाटन समारोह में मुख्य
भाषण दिया, जिसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। आज एशिया-
प्रशांत क्षेत्र का विकास एक ओर एकतरफावाद और संरक्षणवाद जैसी चुनौतियों का सामना कर
रहा है, तो दूसरी ओर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसी नई तकनीकों से विकास के नए अवसर भी
पैदा हो रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि दुनिया खुलेपन और सहयोग का रास्ता चुनेगी या फिर बंदी
और विभाजन का?

यह एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब सभी देशों को मिलकर देना होगा। इसी संदर्भ में चीन ने
चार सुझाव पेश किए हैं। इनमें शांति और स्थिरता बनाए रखना, खुले सहयोग को बढ़ावा देना,
नवाचार के जरिए विकास को गति देना और आपसी लाभ के साथ साझा प्रगति का रास्ता
अपनाना शामिल है। ये सुझाव एशिया-प्रशांत समुदाय के निर्माण और क्षेत्र की साझा समृद्धि
को आगे बढ़ाने की दिशा दिखाते हैं।

Related posts

क्या टूटने की कगार पर है INDIA गठबंधन? यूपी में सीटों की खींचतान से अखिलेश-कांग्रेस के रिश्तों की होगी अग्निपरीक्षा

क्या टूटने की कगार पर है INDIA गठबंधन? यूपी में सीटों की खींचतान से अखिलेश-कांग्रेस के रिश्तों की होगी अग्निपरीक्षा

November 19, 2026
एशिया-प्रशांत क्षेत्र में साझा समृद्धि: एक साकार करने योग्य क्षेत्रीय विकास परिकल्पना

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में साझा समृद्धि: एक साकार करने योग्य क्षेत्रीय विकास परिकल्पना

November 19, 2026

इसके साथ ही, वर्ल्ड बे एरिया इकोनॉमिक कोऑपरेशन अलायंस (World Bay Area
Economic Cooperation Alliance) की स्थापना का समर्थन करने की घोषणा भी की गई है।
इससे खुले और सहयोगपूर्ण एशिया-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण के प्रति चीन की प्रतिबद्धता जाहिर
होती है।

चीन का यह ‘सहयोग का निमंत्रण’ सबसे पहले उसके विशाल और खुले बाजार में दिखाई देता है।
चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है और यहां दुनिया का सबसे बड़ा मध्यम
आय वर्ग मौजूद है। इसके अलावा, चीन एपेक की 13 सदस्य अर्थव्यवस्थाओं का सबसे बड़ा
व्यापार साझेदार भी है।

इस साल के पहले 10 महीनों में चीन और अन्य एपेक अर्थव्यवस्थाओं के बीच आयात-निर्यात
में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 25.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। विदेशी
निवेश के लिए प्रतिबंधित क्षेत्रों की सूची को लगातार छोटा करने और सेवा क्षेत्र में बाजार खोलने
से लेकर हर साल चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो आयोजित करने तथा ‘चीन को निर्यात करें’

जैसी पहलें शुरू करने तक, चीन अपने बाजार को लगातार दुनिया के लिए खोल रहा है। इससे
विभिन्न देशों की कंपनियों को चीन में कारोबार बढ़ाने और विकास के नए अवसर हासिल करने
का मौका मिल रहा है।

इसके अलावा, चीन में नवाचार आधारित विकास और हरित बदलाव भी दुनिया के कारोबार
जगत के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। वर्ष 2025 में चीन के नवाचार सूचकांक में पिछले
साल के मुकाबले 6.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि आर्थिक विकास की नई गतिशीलता को
दर्शाने वाला सूचकांक 12.5 प्रतिशत बढ़ा।

वहीं, चीन के कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्योग का आकार 1.2 खरब युआन से अधिक हो गया है। चीन
आधुनिक औद्योगिक व्यवस्था के निर्माण को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। साथ ही, वैज्ञानिक और
तकनीकी नवाचार को उद्योगों के साथ जोड़ने पर भी जोर दे रहा है। इससे दुनिया भर की
कंपनियों को नई तकनीकों के व्यावहारिक इस्तेमाल, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और उद्योगों को
आधुनिक बनाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

सबसे अहम बात यह है कि चीन दुनिया के विभिन्न देशों के कारोबारियों को आपसी लाभ और
साझा विकास पर आधारित सहयोग का अवसर देना चाहता है। संरक्षणवाद के बढ़ते रुझान के
बीच चीन बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था की मजबूती से पैरवी कर रहा है। साथ ही, ‘बेल्ट एंड रोड’
पहल के उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण को आगे बढ़ा रहा है।

चीन ने टैरिफ में कटौती और बाजार तक पहुंच आसान बनाने के साथ-साथ नियमों, प्रबंधन और
मानकों जैसे अहम क्षेत्रों में सुधार की दिशा में भी अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। चीन
विनिर्माण क्षेत्र में निवेश और कारोबार के लिए पूरी तरह खुलापन सुनिश्चित करेगा, जबकि सेवा
क्षेत्र को भी चरणबद्ध तरीके से और अधिक खोलेगा। इससे विदेशी कंपनियों को चीन में निवेश
और कारोबार के लिए अधिक स्थिर, भरोसेमंद और बेहतर माहौल मिल सकेगा।

गौरतलब है कि चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना केवल देश के भविष्य के विकास का खाका नहीं
है, बल्कि यह दुनिया भर के कारोबारियों और निवेशकों के लिए नए अवसरों का रास्ता भी
खोलती है। आज एशिया-प्रशांत क्षेत्र बदलाव के एक नए दौर से गुजर रहा है और विकास की नई
संभावनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में चीनी शैली के आधुनिकीकरण से मिलने वाले अवसरों को

साझा करके एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग, विकास और आपसी लाभ का दायरा और भी व्यापक
बनाया जा सकता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Tags: #China #APEC2026 #XiJinping #AsiaPacific #GlobalTrade #Investment #EconomicCooperation
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version