Friday, November 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उभरती तकनीकों के दुरुपयोग पर रोक लगाने का चीन का आह्वान…

DigitalDesk by DigitalDesk
August 6, 2026
in मुख्य समाचार
0
China call to curb the misuse of emerging technologies
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: बुध वक्री होने से 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

6 नवंबर 2026 राशिफल: धनतेरस पर किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

November 6, 2026
एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

November 5, 2026

उभरती तकनीकों के दुरुपयोग पर रोक लगाने का चीन का आह्वान
संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधिमंडल के अंतरिम चार्ज द’अफेयर सुन लेई ने 5 अगस्त को सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी सार्वजनिक बैठक में उभरती प्रौद्योगिकियों के प्रभावी प्रबंधन को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने हिंसक आतंकवाद, अलगाववाद और धार्मिक अतिवाद जैसी “तीन ताकतों” को नई तकनीकों के जरिए फैलने और घुसपैठ करने से रोकने का आह्वान किया।
सुन लेई ने कहा कि आतंकवादी संगठन इंटरनेट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल प्रचार, भर्ती, वित्तपोषण और हमलों के लिए कर रहे हैं। इससे आतंकवाद विरोधी प्रयासों के सामने नई चुनौतियां पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के उन प्रयासों का समर्थन करता है, जिनका उद्देश्य उभरती प्रौद्योगिकियों के नियमन को मजबूत करना, जोखिमों का बेहतर आकलन करना और प्रभावी नियामक व्यवस्था विकसित करना है।
साथ ही उन्होंने कहा कि नई तकनीकों का इस्तेमाल हिंसक आतंकवाद, अलगाववाद और धार्मिक अतिवाद जैसी “तीन ताकतों” के प्रसार के लिए न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को विकासशील देशों की आतंकवाद विरोधी क्षमताओं को मजबूत करने में सहयोग देना चाहिए।
इसके साथ ही सुन लेई ने कहा कि वैश्विक आतंकवाद की स्थिति अब भी जटिल और गंभीर बनी हुई है। उन्होंने सभी देशों से साझा, व्यापक, सहयोगात्मक और टिकाऊ सुरक्षा की अवधारणा अपनाने, आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता बनाए रखने तथा आतंकवाद विरोधी मुद्दों का राजनीतिकरण या दुरुपयोग करने से बचने की अपील की। उनके अनुसार, केवल एकजुटता और सहयोग के जरिए ही वैश्विक आतंकवाद विरोधी प्रयासों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
सुन लेई ने कहा कि चीन लगातार वैश्विक सुरक्षा पहल को आगे बढ़ा रहा है और संयुक्त राष्ट्र, शांगहाई सहयोग संगठन, ब्रिक्स सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों के तहत आतंकवाद विरोधी सहयोग में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ अपने अनुभव साझा करता रहेगा, संबंधित देशों की आतंकवाद विरोधी क्षमता बढ़ाने में सहयोग देगा और सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ मिलकर निर्णायक कार्रवाई करने के लिए तैयार है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #China call to curb the misuse of emerging technologies
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version