ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के आंकड़ों के अनुसार अब तक चीन में वर्ष
2026 में बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 30 अरब युआन से अधिक हो
चुकी है।
इस साल से चीन में फिल्म बाजार का सतत् विकास कायम रहा।
300 से अधिक फिल्मों से चीनी फिल्म बाज़ार में भरपूर सप्लाई की
रूपरेखा दिखाई गई।
नव वर्ष, वसंत त्योहार, अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, गर्मियों की छुट्टी,
मध्य शरद ऋतु उत्सव और राष्ट्रीय दिवस के दौरान फिल्म बाजार में
धूम रही। इस साल जनवरी से अक्तूबर तक कॉमेडी, एक्शन, साइंस-
फ़िक्शन, रोमांस और एनिमेशन जैसी अलग-अलग शैलियों की फिल्में
लांच हुईं। हर उम्र और पसंद के दर्शकों के लिए मनोरंजन के कई विकल्प
उपलब्ध हैं।
ध्यानाकर्षक है कि इस साल घरेलू फिल्मों का शानदार प्रदर्शन जारी
रहा। अब तक वर्ष 2026 में बॉक्स ऑफिस की टॉप दस फिल्मों में आठ
घरेलू फिल्में शामिल हैं। इसके साथ इस साल में 9 घरेलू फिल्मों के
बॉक्स ऑफिस की कमाई 1 अरब युआन से अधिक हो चुकी है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)