तिंग श्वेश्यांग ने 23वें चीन-आसियान एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

23वें चीन-आसियान एक्सपो और चीन-आसियान व्यापार एवं निवेश शिखर सम्मेलन का उद्घाटन
17 सितंबर को चीन के क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी नाननिंग में हुआ। सीपीसी
केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग
ने इसमें भाग लिया और भाषण दिया।

इस मौके पर तिंग श्वेश्यांग ने कहा कि चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र दोनों पक्षों के लिए
साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। नवंबर 2021 में, चीन और
आसियान के बीच संवाद संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित स्मारक शिखर
सम्मेलन में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र 3.0 के निर्माण को
जल्द से जल्द शुरू करने का प्रस्ताव रखा, जिससे मुक्त व्यापार क्षेत्र को उच्च स्तर पर ले जाने का मार्ग
प्रशस्त हुआ। दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों के बदौलत, चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र सुचारू ढंग
से संचालित हो रहा है और इसने फलदायी परिणाम प्राप्त किए हैं, जो क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण और
विकास को प्रभावी ढंग से बढ़ावा दे रहा है और क्षेत्र के लोगों को ठोस लाभ पहुंचा रहा है।

तिंग श्वेश्यांग ने उच्च स्तरीय चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र के निर्माण के लिए चार सुझाव
दिए। पहला, क्षेत्रीय खुलेपन के स्तर में व्यापक सुधार को बढ़ावा दें। दूसरा, व्यापार और निवेश
सहयोग को उन्नत बनाने को प्रोत्साहित करें। तीसरा, उभरते क्षेत्रों में अधिक गहन और व्यावहारिक
सहयोग को बढ़ावा दें। और चौथा, अधिक सुविधाजनक और कुशल संपर्क को बढ़ावा दें।
उद्घाटन समारोह के बाद, तिंग श्वेश्यांग ने प्रदर्शनी हॉल का दौरा किया और भाग लेने वाली इकाइयों
के प्रमुखों के साथ बातचीत की।

बताया जाता है कि 16 तारीख की दोपहर को, तिंग श्वेश्यांग ने म्यांमार के उप राष्ट्रपति ऊ न्यो साउ,
वियतनाम के उप प्रधानमंत्री फाम जिया टुक और लाओस के उप प्रधानमंत्री सलेउमक्से कोम्मासिथ से
अलग-अलग मुलाकात की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Exit mobile version