ऑपरेशन सिंदूर को एक साल से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन पाकिस्तान अभी भी इससे उबर नहीं पाया है। पाकिस्तान के एयरबेस सरगोधा की सेटेलाइट तस्वीरें ऐसी ही कहानी बता रही हैं। ये सेटेलाइट तस्वीरें 12 सितंबर को ली गई है।
मई 2025 में किया ऑपरेशन सिंदूर
भारत ने बीते साल मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर किया। इस ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे आंतकी ट्रेनिंग कैंपों को भारत ने निशाना बनाया। भारत ने सरगोधा एयरबेस पर जंक्शन पर ब्रह्मोस मिसाइल से हमला किया था। ऑपरेशन सिदूंर के दौरान हुए इस हमले को लगभग 500 दिन बीत चुके है लेकिन पाकिस्तान इस एयरबेस को अब तक ठीक नहीं कर सका।
क्या दिखाई दिया सेटेलाइट तस्वीरों में
सरगोधा एयरपोर्ट लाहौर से 172 किलोमीटर दूर है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सेटेलाइट से आई तस्वीरों मेंसाफ दिखाई दे रहा है कि एयरबेस पर कुछ गहरे रंग है जमीन के ऊपर देखकर लग रहा है कि हाल ही में किसी तरह की मरम्मत हाल में की गई है।
भारत ने लिए थे कड़े फैसले
पहलगाम घाटी में आंतकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए थे। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने के साथ सिंधु जल संधि को तोड़ दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान लगातार दुनिया भर में अपना दुखड़ा रोया, भारत को खूब भला बुरा कहा तमाम आरोप लगाए लेकिन भारत अपने फैसले पर अडिग है। हीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के हाल बेहाल हैं।
भारत ने बीते साल मई में पाकिस्तान के अंदर घुसकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। इस दौरान पाकिस्तान के कई एय़रबेस को ब्रह्मोस मिसाइल से निशाना बनाया गया था। इसमें लाहौर से 172किमी की दूरी पर स्थित सरगोधा एयरबेस भी था।