Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

एआई के क्षेत्र में चीन की प्रगति देख दुनिया आश्चर्य में

DigitalDesk by DigitalDesk
October 28, 2026
in मुख्य समाचार
0
एआई के क्षेत्र में चीन की प्रगति देख दुनिया आश्चर्य में
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एआई और तकनीक के क्षेत्र में चीन बेहद तेजी से काम कर रहा है, उसकी प्रगति देख दुनिया को
आश्चर्य हो रहा है। चीन द्वारा तैयार किए जा रहे स्मार्ट और आधुनिक ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने
अमेरिका की सिलकॉन वैली में भी हलचल पैदा कर दी है। क्योंकि चीन और अमेरिका के बीच
एआई मॉडल आदि के मामले में प्रदर्शन का अंतर घटकर सिर्फ 3 प्रतिशत रह गया है। जो अब तक
का सबसे कम अंतर बताया जाता है। चीन ने यह काम पिछले पांच वर्षों में किया है, इस दौरान
चीन ने एआई के मामले में अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया है। इस तरह चीन भविष्य में
एआई में लीडर बनने की दिशा में अग्रसर है।

इससे पहले चीन ने पिछले दिनों कुंगफू करने वाले रोबोट्स को सामने लाकर सभी का ध्यान
अपनी ओर खींचा, जबकि सबसे तेज़ दौड़ने का वर्ल्ड रिकार्ड भी चीनी रोबोट्स ने अपने नाम किया।
गौरतलब है कि चीन एआई के विकास पर बहुत गंभीरता से काम कर रहा है और अगले पांच
वर्षों में आधुनिक डेटा सेंटर बनाने के लिए 295 अरब बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना
है। इसके तहत चीन की बड़ी कंपनियां कंम्यूटिंग हब का नेटवर्क बनाने पर जोर देंगी।
गौरतलब है कि चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना(2026-2030) के दौरान इस सेक्टर में भारी निवेश
किया जाएगा। हालांकि इसके मुकाबले अमेरिका एआई डिवेलपमेंट पर कहीं ज्यादा खर्च कर रहा है।
लेकिन चीन का एआई मॉडल और इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के मुकाबले बहुत कम लागत में तैयार
होता है।

Related posts

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

October 28, 2026
Rescue of blackbucks

कृष्णमृगों का रेस्क्यू…मोहन सरकार ने की किसानों की फसल बचाने की पहल

October 28, 2026

उदाहरण के लिए चीन के हांगचो की जिस कंपनी ने ओपन एआई सोर्स डीपसीक लांच कर पूरे विश्व
को चौंका कर रख दिया था, उसे बनाने में सिर्फ 294,000 डॉलर की लागत आई, जो कि अमेरिकी
एआई कंपनियों द्वारा किए जाने वाले खर्च से बहुत कम है। चीन द्वारा एआई के क्षेत्र में लगातार
किए जा रहे शोध और प्रगति से अमेरिका की सिलिकॉन वैली में मानो भूचाल आ गया हो, जिससे
कई कंपनियां दबाव महसूस कर रही हैं।

अमेरिका जिसे तकनीकी क्षेत्र की महाशक्ति माना जाता है, उसे चीनी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा
का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अमेरिका और चीन के बीच एआई टूल्स के
परफॉरमेंस के मामले में बहुत कम अंतर रह गया है।

ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल मई महीने में जहां इस गैप में 9 प्रतिशत
की कमी आई, वहीं 2026 की शुरुआत की तुलना में 15 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी है। बड़ा
बदलाव सितंबर के महीने में डीपसीक के V4.1 फ्लैश मॉडल को लांच किए जाने के बाद देखने में
आया है। इस तरह अब अंतर महज तीन फीसदी रह गया है।

कहने में दोराय नहीं कि चीन एआई और उसके विकास में जिस गंभीरता और गति से काम
कर रहा है वह देखने लायक है। चीन में हो रही प्रगति से यह पता चलता है कि वह विज्ञान
और तकनीक के सहारे आगे बढ़ने में विश्वास रखता है।

(अनिल पांडेय, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

Tags: #ArtificialIntelligence #ChinaAI #DeepSeek #HumanoidRobots #TechnologyNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version