Thursday, November 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन के 9वें CIIE में 162 देशों की भागीदारी, 4,142 विदेशी कंपनियां उतरीं; दुनिया के लिए खुला विशाल बाजार!

DigitalDesk by DigitalDesk
November 5, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन के 9वें CIIE में 162 देशों की भागीदारी, 4,142 विदेशी कंपनियां उतरीं; दुनिया के लिए खुला विशाल बाजार!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्या किसी देश की आर्थिक ताकत सिर्फ इस बात से तय होती है कि वह दुनिया को कितना सामान
बेचता है? या फिर यह भी उतना ही जरूरी है कि वह दुनिया के दूसरे देशों से क्या खरीदता है और अपने
बाजार के दरवाजे कितने खोलता है? दरअसल, चीन का 9वां चाइना इंटरनेशनल इंपोर्ट एक्सपो (CIIE)
इन सवालों का जवाब देता नजर आता है। चीन के शांगहाई में आयोजित यह एक्सपो अंतरराष्ट्रीय
व्यापार और आर्थिक सहयोग का एक बड़ा मंच बनकर उभरा है।

5 से 10 नवंबर तक चलने वाला 9वां चाइना इंटरनेशनल इंपोर्ट एक्सपो शांगहाई के नेशनल
एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहा है। इस साल इसकी थीम है,नया युग, साझा
भविष्य'। साल 2018 में शुरू हुआ CIIE दुनिया का पहला राष्ट्रीय स्तर का ऐसा एक्सपो है, जो खास
तौर पर आयात यानी दूसरे देशों से सामान और सेवाएं खरीदने पर केंद्रित है। इसका मकसद साफ है,
दुनिया के अलग-अलग देशों और कंपनियों को चीन के विशाल बाजार तक पहुंचने का अवसर देना।
अब अगर इस साल के एक्सपो में भागीदारी की बात करें, तो इसके बड़े होते दायरे का अंदाजा आंकड़ों से
ही लगाया जा सकता है। इस बार एक्सपो का कुल एरिया 4 लाख 40 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा है, जो
अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। इसमें 162 देश, क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं।
वहीं, विदेशों की 4,142 कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं के साथ पहुंची हैं। खास बात यह है कि
इनमें 300 से ज्यादा कंपनियां फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में शामिल हैं या अपने-अपने उद्योगों की
प्रमुख कंपनियां हैं।

Related posts

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

November 5, 2026
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

November 5, 2026

दो हजार से ज्यादा कंपनियां पहली बार इस एक्सपो में हिस्सा ले रही हैं, जबकि करीब 200 कंपनियां
ऐसी हैं, जो इसके पिछले सभी आठ संस्करणों में लगातार शामिल होती रही हैं। कंट्री पैविलियन
एग्जिबिशन की बात करें, तो इसमें 69 देश और संगठन शामिल हैं। इस बार कनाडा और श्रीलंका को
गेस्ट कंट्री ऑफ ऑनर बनाया गया है। वहीं, मोल्दोवा, रोमानिया, सेशेल्स, गैबॉन, सोमालिया और
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) पहली बार इस एक्सपो में हिस्सा ले रहे हैं।
इसके अलावा, चीन कम विकसित देशों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए उन्हें विशेष सुविधाएं और
मुफ्त में प्रदर्शनी स्थल भी उपलब्ध करा रहा है। इसका उद्देश्य इन देशों को अपने उत्पादों और सेवाओं
को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश करने का बेहतर मौका देना है।

अगर प्रदर्शनी में पेश किए जा रहे उत्पादों और तकनीकों पर नजर डालें, तो यहां कई क्षेत्रों में नई खोज
और इनोवेशन देखने को मिल रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ग्रीन एनर्जी, हेल्थकेयर,
आधुनिक तकनीक और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें, इन सभी क्षेत्रों की कंपनियां अपने नए उत्पाद
और सेवाएं पेश कर रही हैं। कई मल्टीनेशनल कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट पहली बार इसी मंच से
ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर रही हैं। यही वजह है कि CIIE अब सिर्फ एक ट्रेड एक्सपो नहीं रह गया है,
बल्कि दुनिया भर के नए उत्पादों और तकनीकों को बाजार तक पहुंचाने का एक बड़ा लॉन्चपैड बन चुका
है।

अब सवाल यह है कि इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय एक्सपो से दुनिया के दूसरे देशों और इसमें हिस्सा लेने
वाली कंपनियों को आखिर क्या फायदा होता है? इसे समझना मुश्किल नहीं है। आज ग्लोबल सप्लाई
चेन कई तरह की चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे समय में CIIE दुनिया की छोटी और मध्यम कंपनियों
के साथ-साथ बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों को चीन के विशाल घरेलू बाजार तक पहुंचने का सीधा अवसर
देता है। यहां विकसित और विकासशील, दोनों तरह के देशों को अपने उत्पाद चीनी उपभोक्ताओं के
सामने पेश करने का मौका मिलता है।

यहां एक और अहम सवाल उठता है। आखिर वैश्विक आर्थिक उतार-चढ़ाव के बीच चीन दुनिया की
प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी खास भूमिका कैसे बनाए हुए है? इसकी एक बड़ी वजह चीन का विशाल
घरेलू बाजार है। करीब 140 करोड़ की आबादी और तेजी से बढ़ते मीडिल क्लास के कारण चीन दुनिया
भर की कंपनियों के लिए एक बड़ा बाजार बना हुआ है। यहां उपभोक्ताओं की ज़रूरतें लगातार बदल रही
हैं और बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में विदेशी कंपनियों के लिए
चीन में कारोबार की नई संभावनाएं पैदा होती हैं।

जब चीन आयात को बढ़ावा देने और विदेशी उत्पादों के लिए अपने बाजार में अवसर उपलब्ध कराने की
कोशिश करता है, तो इसका फायदा केवल चीन को ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों की कंपनियों और उद्योगों
को भी मिलता है। उन्हें नए ग्राहक, नए ऑर्डर और कारोबार बढ़ाने के नए रास्ते मिलते हैं।
इसी प्रक्रिया में CIIE जैसे आयोजन चीन की आर्थिक भूमिका को एक नया आयाम दे रहे हैं। चीन लंबे
समय तक दुनिया की फैक्ट्री; के रूप में पहचाना जाता रहा है, लेकिन अब वह दुनिया के बड़े खरीदारों में
भी अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। यही वजह है कि CIIE जैसे मंच वैश्विक व्यापार
और आर्थिक सहयोग के लिहाज से लगातार महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।

(अखिल पाराशर, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #CIIE2026 #China #GlobalTrade #Shanghai #InternationalBusiness #WorldEconomy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version