चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार
इस साल के पहले आठ महीनों में चीन में दूरसंचार सेवाओं की कुल मात्रा में
लगातार बढ़ोतरी हुई। 5जी आदि नेटवर्क का निर्माण और इस्तेमाल लगातार
आगे बढ़ रहा है। अगस्त के अंत तक चीन में 5जी बेस स्टेशनों की कुल
संख्या 51 लाख 95 हजार तक पहुंची। कुल मोबाइल बेस स्टेशनों की संख्या
में इसका अनुपात 39.7 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार अगस्त तक चीन में तीन बुनियादी दूरसंचार
उद्यमों में फिक्स्ड इंटरनेट ब्रॉडबैंड में जुड़े हुए उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या
70 करोड़ 40 लाख परिवार तक पहुंच गई, जो पिछले साल के अंत की तुलना
में 1 करोड़ 36 लाख 50 हजार परिवार अधिक है। वहीं, तीन बुनियादी
दूरसंचार उद्यमों और चाइना ब्रॉडनेट के मोबाइल फ़ोन उपयोगकर्ताओं की
कुल संख्या 1 अरब 84 करोड़ 90 लाख तक पहुंची। इसमें 5जी मोबाइल
फोन उपयोगकर्तों की संख्या 1 अरब 31 करोड़ 10 लाख है।
उधर, मोबाइल इंटरनेट डेटा ट्रैफ़िक में तेज़ी से बढ़ोतरी जारी रही। इस
साल के पहले आठ महीनों में कुल मोबाइल इंटरनेट डेटा ट्रैफ़िक 2 खरब 97
अरब 10 करोड़ जीबी तक पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी अवधि की
तुलना में 17.3 फीसदी ज्यादा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)