Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

समरसता यात्रा तो है बहाना..बीजेपी का दलित वोटर्स पर निशाना है,सागर में संपन्न होगी संत रविदास समरसता यात्रा

DigitalDesk by DigitalDesk
July 25, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीेक पहले बीजेपी ने हर वर्ग को साधने की कोशिश शुरु कर दी है। इस कवायद में जुटी बीजेपी की नजर महिलाओं, युवाओं के साथ-साथ अब दलितों पर है। बीजेपी इस वर्ग के वोटर्स को साधने की कोशिश कर रही है। इस क्रम में संत रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा निकाली जा रही है। जिसका शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

  • 8 फरवरी के सीएम ने की थी स्मारक निर्माण घोषणा
  • मप्र में दलितों के लिए 35 सीट आरक्षित
  • मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी की रणनीति
  • हर वर्ग के वोटरों को साधने में जुटी है बीजेपी
  • आदिवासी वोटरों को साधने के लिए रानी दुर्गावती गौरव यात्रा निकाली
  • संत रविदास समरसता यात्रा के बहाने दलित वोटर्स का साधने की कवायद
  • सागर में संपन्न होगी संत रविदास समरसता यात्रा
  • पीएम मोदी करेंगे रविदास मंदिर निर्माण का शिलान्यास
  • 12 अगस्त से प्रारंभ होगा मंदिर निर्माण का काम

5 जगह से निकाली जाएंगी समरसता यात्रा

संत रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा 5 जगहों से निकाली जा रही हैं। जिसमें नीमच, मांडव धार, श्योपुर, बालाघाट और सिंगरौली शामिल है। ​इसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता यात्रा को रवाना करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से 313 विकासखंडो के 53 हजार गांव से मिट्टी और 315 नदियों का जल एकत्रित किया जाएगा। इतना ही नहीं इस दौरान संत रविदास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित रथ भी साथ-साथ चलेगा। इसके बाद 12 अगस्त को संत रविदास जी के स्मारक निर्माण का शिलान्यास होगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सिंगरौली में संत रविदास समरसता यात्रा की शुरूआत

सीएम शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली दौरे पर भी रहेंगे। जहां वे संत श्री रविदास जी समरसता यात्रा का आगाज करने वाले हैं। इतना ही नहीं यहां समरसता यात्रा में शामिल होने वाले संतों का सम्मान भी किया जाएगा। बैढ़न से संत श्री रविदास जी की समरसता यात्रा का शुभारंभ करेंगे जो 12 अगस्त को सागर में संपन्न होगी। ये यात्रा प्रदेश के 50 जिलों से होकर गुजरेगी।

सीएम ने की थी स्मारक बनाने की घोषणा

बता दें सीएम शिवराज ने 8 फरवरी को संत रविदास स्मारक निर्माण की घोषणा की थी। जिसके बाद 185 दिन बाद इसका शिलान्यास किया जाएगा। इसी स्मारक के निर्माण के लिए समरसता यात्रा का शुभारंभ आज सीएम शिवराज द्वारा किया जाएगां आपको बता दें इस निर्माण कार्य के लिए 313 विकास खंडों से मिट्टी और जल एकत्रित किया जाएगा। संत रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा का आगाज मंगलवार से हो रहा है। यह यात्रा 12 अगस्त को सागर में सम्पन्न होगी। समरसता यात्रा प्रदेश के 50 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान 313 विकास खंडों से मंदिर निर्माण के लिए मिट्टी और जल का संकलन किया जाएगा। जिसका उपयोग मंदिर निर्माण में होगा। इस पूरी यात्रा में 53 हजार गांव से मिट्टी और 315 नदियों का जल एकत्रित किया जाएगा। बता दें यात्रा के दौरान संत रविदास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित रथ भी साथ चलेगा। दरअसल 8 फरवरी 2023 को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सागर में स्मारक निर्माण की घोषणा की थी। जिसमें 185 दिन बाद 12 अगस्त को स्मारक का शिलान्यास होने वाला है।

बनखेड़ी में दूधी सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन

सीएम शिवराज मंगलवार को नर्मदापुरम दौरे पर हैं। यहां के बनखेड़ी और सिवनी मालवा में विकास कार्यो की सौगात देंगे। विकास पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में सीएम शिवराज बनखेड़ी में 2 हजार 631 करोड़ 74 लाख की लागत से निर्मित होने वाली दूधी सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन कर आमसभा को संबोधित करेंगे। दूधी सिंचाई परियोजना के तहत नर्मदापुरम के ग्राम धराव पड़ाव के पास बांध का निर्माण होगा। जिससे करीब 55 हजार 410 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही करीब 205 गांव के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। योजना के तहत किसानों के खेतों तक भूमिगत पाइप नहर प्रणाली के माध्यम से पानी पहुंचेगा। जिससे किसान अपने खेतों में स्प्रिंकलर और ड्रिप लगाकर कम पानी में अधिक उत्पादन का लाभ उठा सकेंगे। सिंचाई परियोजना का निर्माण पूरा होने के बाद पांच साल तक निर्माण एजेंसी की ओर से इसका संचालन और रख-रखाव किया जाएगा। दुधी सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन कर निवासियों को सौगात देंगे। जिसके बाद करोड़ों की लागत से बनने वाली इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होगा। सीएम शिवराज इसके बाद वे सिवनी मालवा में लाडली बहना हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे।

Post Views: 257
Tags: Bankhedi Dudhi ProjectChief Minister Shivraj Singh ChouhanConstruction Harmony TourSant Ravidas Temple
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version