मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जबलपुर से करेंगे योजनाओं की बड़ी सौगात….127 लाख लाड़ली बहनों को मिलेंगे ₹1551 करोड़
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 16 जून को जबलपुर जिले के बरगी में एक विशाल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं और जरूरतमंदों के खातों में सरकारी योजनाओं की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। यह आयोजन लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, संबल योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना से जुड़े हितग्राहियों के लिए बड़ी राहत और भरोसे का प्रतीक है।
क्या-क्या मिलेगा किसे?
लाड़ली बहना योजना
कुल लाभार्थी: 1 करोड़ 27 लाख महिलाएं
जून माह की 25वीं किस्त: ₹1551.44 करोड़
प्रत्येक लाभार्थी को: ₹1250 प्रतिमाह
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
लाभार्थी: 56.68 लाख वरिष्ठ नागरिक, विधवा, दिव्यांग
अंतरित राशि: ₹341 करोड़
सिलेंडर रिफिलिंग योजना
लाभार्थी बहनें: 27 लाख+
राशि: ₹39.14 करोड़
संबल योजना
लाभार्थी श्रमिक परिवार: 6,821
अनुग्रह राशि: ₹150 करोड़
विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी मुख्यमंत्री कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मंच से हितलाभ वितरण भी किया जाएगा।
राजनीतिक और सामाजिक संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बड़े पैमाने पर वितरण से सरकार जनता को यह संदेश देना चाहती है कि वे गरीब, श्रमिक और महिलाओं के कल्याण के लिए संकल्पित हैं। 16 जून का यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश सरकार की “डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)” प्रणाली की पारदर्शिता और कुशल क्रियान्वयन का प्रतीक है। यह केवल राशि वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का सार्वजनिक प्रदर्शन है।





