Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

छत्तीसगढ़ को अभेद गढ़ बनाने के लिए क्या क्या कर रही है कांग्रेस! राज्य में हो सकते हैं दो कार्यकारी अध्यक्ष,40 विधायकों को घर बैठाने की तैयारी

कांग्रेस ने चुनावी जीत के लिए तैयार किया फार्मूला

DigitalDesk by DigitalDesk
June 30, 2023
in छत्तीसगढ, राजनीति, रायपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ को कांग्रेस अभेद गढ़ बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। कांग्रेस नहीं चाहती कि यहां भाजपा का किसी भी तरह का दखल रहे। इसके लिए जो भी करना पड़े कांग्रेस करेगी। इसकी तैयारी भी बैठकों में दिखाई देने लगी है। पार्टी को मजबूत करने के लिए कुछ विधायकों की छुट्टी करना हो या प्रदेश में दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाना हो तो वो भी करेंगे। लेकिन हर हाल में कांग्रेस की वापसी होना ही चाहिए। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री पद पर बिठाकर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जहां सरकार में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चेक एंड बैलेंस की रणनीति अपनायी है, वहीं अब सांगठनिक रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी कसने का काम शुरू हो गया है। पीसीसी की टीम बडी की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति का फार्मूला तैयार किया गया है। आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ एक सतनामी और एक पिछडे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। आधा दर्जन संभावित नामों पर विचार भी हुआ है।

इस तरह होगी संगठन की ओवरहॉलिंग

इसी के साथ सचिवों और संयुक्त महामंत्री के पद पर अपेक्षाकृत युवा नेताओं को तरजीह देकर चुनाव के पहले संगठन की ओवरहॉलिंग किया जाना प्रस्तावित है। संगठन में काम कर रहे पदाधिकारी अगर टिकट लेकर चुनावी मैदान में उतरने का मन बना रहे हैं तो उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा देना होगा। ये ही फार्मूला निगम, मंडल और आयोगों में एडजस्ट किये गये नेताओं पर लागू किया जाएगा। एक ही नेता पदाधिकारी रहे या निगम मंडल में रहे वही टिकटार्थी भी हो, इस बार की इसकी संभावना कम है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सर्वे रिपोर्ट पर चले तो कटेंगे 40 विधायकों के टिकट

एआईसीसी की ओर से अभी तक जिताऊ उम्मीदवार की खोज के लिए दो गुप्त सर्वे किये जा चुके हैं। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि सर्वे के आधार पर 40 फीसदी विधायकों के टिकट काटे जाने प्रस्तावित हैं। दोबारा सत्ता में आना है तो नेतृत्व कडे निर्णय लेने होंगे। प्रत्याशियों की छंटनी प्रक्रिया राज्य की स्क्रीनिंग कमेटी बनते ही शुरू कर दी जाएगी। सर्वे के आधार पर तैयार किये गये प्रत्याशियों का डाटा प्रभारी कुमारी सैलजा को दिया गया है ताकि वो भी सूबे में दौरे के दौरान जमीनी हकीकत के आधार पर नेतृत्व को अपनी राय भी दे सकें। सूत्रों ने बताया कि पीसीसी में नियुक्ति के साथ ही प्रदेश चुनाव अभियान समिति की घोषणा कर दी जाएगी। कांग्रेस नेतृत्व की कोशिश रहेगी कि नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव से एक महीने पहले छत्तीसगढ में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाए ताकि दमदारी से चुनाव लडने और असंतुष्ट नेताओं को लाइन पर लाने का संबंधित प्रत्याशी को पूरा समय मिल सके।

Post Views: 223
Tags: Bhupesh Baghel
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version