Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को मिली हाईवे के लिए करोड़ों की सौगात, जानें CM विष्णु देव साय ने क्या कहा…!

केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को मिली हाईवे के लिए करोड़ों की सौगात, जानें CM विष्णु देव सहाय ने क्या कहा...!

DigitalDesk by DigitalDesk
October 1, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, शहर और राज्य
0
केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को मिली हाईवे के लिए करोड़ों की सौगात, जानें CM विष्णु देव साय ने क्या कहा…!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को मिली हाईवे के लिए करोड़ों की सौगात, जानें CM विष्णु देव सहाय ने क्या कहा…!

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है। केन्द्र सरकार ने राज्य के चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए करीब 11 हजार करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने इसकी घोषणा दिल्ली स्थित भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के साथ समीक्षा बैठक के दौरान की है। समीक्षा बैठक में राज्य के सभी लंबित विषयों पर मंथन किया गया। साथ ही अवरोधों को दूर करने का प्रयास भी किया गया।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

छत्तीसगढ़ को केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी सौगात
10 हजार करोड़ रुपये की मिली बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ के 4 नए हाईवे प्रोजेक्ट की डीपीआर मंजूर
परियोजनाओं से होगा छत्तीसगढ़ के सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार
परिवहन सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम
मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक सौगात के लिए माना केंद्रीय मंत्री का आभार
कहा— परियोजनाएं राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी

इन राजमार्गों की बदलेगी दशा

राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति पर बैठक में चर्चा की गयी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख राजमार्गों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की भी मंजूरी दी गई। इस बैठक में जिन चार मुख्य परियोजनाओं को लेकर मंथन किया गया उनमें बसना से सारंगढ़ माणिकपुर, फीडर रूट, उरगा-कटघोरा बाईपास और सारंगढ़ से रायगढ़ फीडर रूट के साथ रायपुर-लखनादोन आर्थिक गलियारा को भी शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ की इन सभी सड़क परियोजनाओं की कुल लंबाई तकरीबन 236.1 किलोमीटर के आसपास है।
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि इन सभी परियोजनाओं के लिए केन्द्र सरकार की ओर से कुल 9208 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त धमतरी-जगदलपुर मार्ग के चार लेन चौड़ीकरण कार्य और केशकाल घाट की भी मंजूरी बैठक में दी गयी है।

केन्द्र से 1200 करोड़ की अतिरिक्त राशि मंजूर

एनएचएआई के तहत बिलासपुर-उरगा-पत्थलगांव मार्ग और रायपुर-विशाखापट्टनम मार्ग को समय सीमा में पूरा करने के भी निर्देश दिए गये। वहीं पत्थलगांव से कुनकुरी-झारखंड बॉर्डर मार्ग को भी अगले एक माह में एजेंसी निर्धारित करने के निर्देश केन्द्रीय मंत्री ने दिये हैं। इसी प्रकार रायपुर शहर टाटीबंध से तेलीबांधा के बीच ग्रेड सेपरेटर और रायपुर में विधानसभा रोड से बिलासपुर रोड धनेली को जोड़ने वाली सड़क के साथ रायपुर एक्सप्रेस-वे पर ग्रेड सेपरेटर तैयार करने की भी सहमति दी गई। इसके अलावा आदिवासी बहुत ​छत्तीसगढ़ में सड़कों के विकास के लिए करीब 12 सौ करोड़ की अतिरिक्त राशि भी स्वीकृति की गई है।

सीएम साय स्वयं करेंगे इन योजना की निगरानी

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि वे स्वयं इन परियोजनाओं की प्रगति पर अपनी नजर रखेंगे। इसके साथ ही हर सप्ताह इस संबंध में रिपोर्ट भी तलब की जाएगी। जिससे कि विकास के काम में कोई देरी न हो सके। सीएम ने कहा इन सड़क परियोजनाओं को छत्तीसगढ़ सरकार पूरी निष्ठा से और समय सीमा के भीतर पूरा करेगी। जिससे राज्य के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधा हासिल हो और विकास की गति तेज होगी।

Post Views: 556
Tags: #Chattisgarhhighway
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version