Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव: बीजेपी की सूची जारी..अब कांग्रेस की बारी…जानें किसे कहां से मिला बीजेपी से टिकट

DigitalDesk by DigitalDesk
January 26, 2025
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
Chhattisgarh Municipal Body Election BJP Candidate List
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। निर्वाचन आयोग अपनी तैयारी भी पूरी कर ली है। तारीखों का ऐलान होने के साथ ही अब दोनों राजनीतिक पार्टियों के बीच प्रत्याशी चयन और टिकट वितरण को लेकर कशमकश जारी है। क्योंकि समय बेहद कम है। बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, लेकिन कांग्रेस अब तक अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं कर पाई हैं। वहीं आम जनता आस और कयास लगाए बैठी है कि आखिर उनके उम्मीदवार कौन होंगे। पार्टी किस पर भरोसा जता रही है।

  • नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी हुई तेज
  • 11 फरवरी को मतदान…15 को परिणाम
  • बीजेपी की सूची जारी..अब कांग्रेस की बारी
  • इस बार ​प्रत्याशी चयन में किसने मारी बाजी
  • कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन
  • BJP प्रदेशाध्यक्ष ने की प्रत्याशियों की घोषणा
  • किरण सिंहदेव ने की प्रत्याशियों की घोषणा
  • नगर निगम महापौर के प्रत्याशियों की घोषणा
  • 10 मेयर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
  • रायपुर (सामान्य महिला) से मीनल चौबे
  • बिलासपुर (OBC) से पूजा विधानी बनी प्रत्याशी
  • दुर्ग (OBC महिला) से अलका बाघमार बनी प्रत्याशी
  • कोरबा (सामान्य महिला) से संजू देवी राजपूत बनीं प्रत्याशी
  • धमतरी (सामान्य) से प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा
  • रायगढ़ (SC) से जीवर्धन चौहान बने BJP प्रत्याशी
  • अंबिकापुर (ST) से BJP प्रत्याशी बनीं मंजूशा भगत
  • चिरमिरी (सामान्य) से BJP प्रत्याशी बने राम नरेश राय
  • जगदलपुर (सामान्य) से BJP प्रत्याशी बने संजय पांडे
  • राजनांदगांव (सामान्य) से BJP प्रत्याशी बने मधुसूदन याद

ऐसे में संबंधित निकायों के एक-एक वार्ड में दावेदारों के नाम पर चर्चा और सहमति बनाने में समिति के पसीने छूट रहे हैं। आखिर प्रत्याशियों के लिए क्या है। दोनों राजनीतिक दलों में मापदंड पर सियासी चर्चा जारी है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

जानें कहां किसकी है सरकार?

  • रायपुर: कांग्रेस
  • चिरमिरीः कांग्रेस
  • बिलासपुरः कांग्रेस
  • रायगढ़ः कांग्रेस
  • कोरबा: कांग्रेस
  • अंबिकापुर: कांग्रेस
  • धमतरीः कांग्रेस
  • दुर्ग: कांग्रेस
  • राजनांदगांव: कांग्रेस

चुनाव आयोग की ओर से जारी तारीखों के मुताबिक 22 जनवरी से नामांकन का सिलसिला शुरू हो चुका है। हालांकि अब तक कांग्रेस और बीजेपी दोनों के एक भी उम्मीदवारों ने अब तक ना नामांकन खरीदा है। ना ही दाखिल किया है। वहीं कांग्रेस तो अब तक प्रत्याशियों के नाम पर भी मुहर नहीं लगाई है। इसलिए दोनों पार्टियों के बीच बड़ा कशमकश जारी है। यही स्थिति रही तो भाजपा कांग्रेस दोनों उम्मीदवारों के पास समय बेहद कम बचेगा। जनता के बीच जाने और प्रचार प्रसार करने का समय कम मिलेगा।

प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा के संगठन महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस में सिफारिशों पर टिकट देने वाली पार्टी हे। भाजपा संगठन से चलने वाली पार्टी है। तमाम बैठकें की जा रही हैं। चिंतन मनन किया जा रह है जिसके लिए बैठके भी जारी है। जल्द ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी।

इधर कांग्रेस अपने प्रत्याशी घोषित करने के लिए लगातार अलग-अलग ब्लॉकों में बैठक आयोजित कर रही है। जिसमें उम्मीदवार तलाश कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि परिक्रमा करने वाले नेताओं को टिकट नहीं मिलेगी। जो जनता से जुड़े होंगे पार्टी के लिए संघर्षरत होंगे, उन्हें ही इस बार मौका दिया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा युवाओं का मौका देकर कांग्रेस परचम लहराएंगे।

गौरतलब हो कि आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश भर में आचार संहिता लागू हो गई है। नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। ऐसी स्थिति में जल्द ही कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग सकती है। तभी अंतिम दिन तक अधिकृत प्रत्याशियों का नामांकन जमा हो पाएगा।

बहरहाल नाम वापसी के लिए 31 जनवरी का समय तय किया गया है। जबकि मतदान 11 फरवरी और नतीजा 15 फरवरी को परिणाम आएंगे। इस तरह अब दोनों ही दलों के लिए समय कम बचा है। आपको यह भी बता दे कि 10 नगर निगम 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायत है। जहां एक चरण में चुनाव होना है।

Post Views: 680
Tags: #BJP candidate list#Chhattisgarh Municipal Body Election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version