Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए रनवे पर उतरे ‘पायलट’ … 11 सीट पर अगले 10 दिन में होंगे नाम तय

DigitalDesk by DigitalDesk
January 28, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य
0
Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024 Congress Chhattisgarh in-charge Sachin Pilot Congress Selection Committee
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कस ली है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो विधानसभा चुनाव हारने के अब कांग्रेस फिर नई रणनीति के साथ प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। इसके लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अभा कांग्रेस कमेटी आने वाले दस दिन के भीतर छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा उम्मीदवारों के नाम विचार मंथन किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पार्टी प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कहा प्रदेश की लोकसभा की सभी 11 सीटों पर कांग्रेस की रणनति बनाई जा रही है। एक एक सीट पर मंथन किया जा रहा है।

  • छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीट हैं
  • राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम पायलट छग के प्रभारी है
  • विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उठाना पड़ा था नुकसान
  • भूपेश सरकार के चुनाव हारने के बाद नए चुनाव की रणनीति
  • सचिन पायलट ने किया सभी सीट पर जीत का दावा

बताा दें कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चयन समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसके बाद संवाददाताओं से बात करते हुए पायलट ने कहा एआईसीसी की ओर से 10 दिन के भीतर चर्चा के बाद उम्मीदवारों के नाम छांटे जाएंगे। इन नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। जिससे उन्हें प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके। सचिन पायलट ने बता गया है कि इस मुद्दे पर बैठक में व्यापक चर्चा की गई है। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल 2023 के विधानसभा चुनावों में 2018 की तुलना में कांग्रेस को मिले वोट प्रतिशत में गिरावट नहीं हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

‘कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए तैयार’

पायलट ने कहा हार के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हैं। सचिन पायलट ने यह भी कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के दौरान महंगाई और बेरोजगारी के साथ साथ महिलाओं और किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा। उनसे जुड़े जो भी मुद्दे हैं। उनको चुनाव के दौरान जनता के बीच उठाएंगे। बीजेपी ने साल 2023 का चुनाव जीतकर 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीट हासिल कीं है। वहीं कांग्रेस केवल 35 सीट ही जीत सकी। पार्टी सुत्रों की माने तो पार्टी आलाकमान की मंशा के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बड़े नामों पर दांव लगाएगी। साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि पूर्व सीएम , पूर्व मंत्रियों और कांग्रेस के कई वरिष्ठ विधायकों को भी लोकसभा के इस चुनावी समर में उतारा जा सकता है।

चुनाव में काम करती है बीजेपी की प्रोपेगेंडा मशीन- पायलट

वहीं बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि पायलट पार्टी क्रैश कर देगा। इस बयान पर सचिन पायलट ने ऐसे नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा बीजेपी की प्रोपेगेंडा मशीन को उनसे अच्छा कोई नहीं जानता है। केंद्र के दस साल के कार्यकाल में देश का हर वर्ग पीड़ित है। बीजेपी भावनात्मक मुद्दों की प्राथमिकता देखकर वोट बंटोरने का काम करती है। वहीं 2023 चुनाव में हार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हताशा को लेकर पायलट ने साफ कहा कि हार और जीत राजनीति के दो पहलू हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता पराजित महसूस नहीं कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के हर एक गांव और कस्बों में कांग्रेस के झंडे लेकर एक्टिवेट हो गए है।

Post Views: 364
Tags: #Chhattisgarh in-charge Sachin Pilot#Congress Selection CommitteeChhattisgarhCongressLok Sabha Elections 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version