Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मच रहे रहे घमासान का क्या होगा अंजाम ?

मरकाम से हो सकते है तीखे सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
June 1, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, रायपुर
0
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मच रहे रहे घमासान का क्या होगा अंजाम ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लगातार कोशिशों के बाद भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को हटाये जाने को लेकर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कोई जल्दबाजी में नहीं है। ये बात अलग है कि मरकाम को लेकर ‘अब गये.. अब गये’ वाली खबरें मीडिया में लगातार प्रमुखता पाती रही हैं, लेकिन उनकी सांगठनिक उदासीनता को लेकर जरूर आलाकमान में भी चिंता है। एआईसीसी के शतप्रतिशत वरिष्ठ नेताओं की आशा छत्तीसगढ़ से जुड़ी है। सभी का मानना है कि छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस पार्टी सत्ता में आ सकती है, लेकिन उस दिशा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी जोरदार प्रयास करती नहीं दिख रही है। न तो कोई प्रोग्राम है, न ही राज्य की भूपेश सरकार के कार्यों के प्रचार को लेकर कोई योजना। ऐसा क्यों है? आखिर क्यों मोहन मरकाम रायपुर-कोंडागांव परिक्रमा से इतर खुद को निकाल नहीं पाए?

मरकाम से हो सकते है तीखे सवाल

राहुल गांधी की विदेश यात्रा से लौटने के बाद संभावित छत्तीसगढ़ की बैठक में ऐसे कुछ तीखे सवाल मोहन मरकाम से किये जाएंगे। जाहिर है उनका जवाब भी विस्तार से लेने के बाद शीर्ष नेतृत्व पीसीसी नेतृत्व को लेकर विमर्श करेगा। राहुल गांधी अमेरिका यात्रा से 11 को लौटेंगे। उसके अगले दिन 12 जून, सोमवार को वे पटना में विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में शिरकत करने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश जैसे अन्य चुनिंदा नेताओं के साथ बिहार की राजधानी में रहेंगे। पटना की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे आहूत करेंगे। तारीख अभी तय नहीं की गई है। बैठक में राहुल गांधी भी रहेंगे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा भी रहेंगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बीच का रास्ता निकाला जाए

पार्टी नेतृत्व का एक बड़ा वर्ग छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पीसीसी में बड़ी सर्जरी के पक्ष में नहीं है। ऐसे नेताओं का मानना है कि दो, तीन महीने में चुनाव की घोषणा होनी है ऐसे में कोई भी नया बदलाव पार्टी में नयी बयार बहा देगा ऐसा सोचना भी बेमानी है। ऐसे शीर्षासन से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने कहा, हमारी कोशिश होगी कि मुख्यमंत्री और पीसीसी के बीच बेहतर तालमेल के लिए दोनों पक्षों को ध्यान से सुनकर बीच का रास्ता निकाला जाए। वैसा ही रास्ता कर्नाटक में निकाला गया। वैसा ही रास्ता राजस्थान के लिए निकाला गया। वैसा ही कुछ छत्तीसगढ़ के लिए मुकर्रर होगा। पीसीसी को कैसे चुनावी तैयारी करनी है उसका मंत्र दिया जाएगा। सूबे में विस चुनाव के समय किसी को नाराज करने के बजाय बेहतर समन्वय कर चुनाव कांग्रेस पार्टी कैसे जीते, दोबारा सत्ता में कैसे आए, बैठक में जोर सिर्फ इस पर रहेगा।

Post Views: 292
Tags: Chhattisgarh Bhupesh Sarkar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version