Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home कृषि

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: किसानों के इस मुद्दे पर हो रही सियासत, किसानों को कौन बरगला रहा?

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2023
in कृषि, छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर
0
Chhattisgarh Farmer
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बीजेपी ने राज्य की भूपेश सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य की भूपेश सरकार जानबुझ कर प्रदेश के करीब 20 लाख किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित किया गया है। बीजेपी का यह भी आरोप है कि सरकार पीएम बीमा योजना की किस्त भी जारी नही की है। जिससे राज्य के किसान पीएम बीमा योजना के लाभ से भी वंचित हैं। हांलाकि कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को निराधार बताया है।

  • राजनीति में फंसे किसान!
  • चुनावी साल किसानों पर बवाल
  • सवालों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना
  • योजना पर सियासी वार पलटवार
  • किसानों को लेकर बीजेपी का आरोप
  • ‘पीएम बीमा योजना की किस्त से वंचित अन्नदाता’
  • ’20 लाख किसानों को ही योजना का मिला लाभ’
  • कृषि प्रधान राज्य है छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में हैं 40 लाख से अधिक किसान
  • पीएम आवास पर भी बीजेपी का आरोप
  • ’16 लाख परिवार आवास से वंचित’
  • कांग्रेस ने बताया आरोपों को निराधार

छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। यहां 40 लाख से अधिक किसान हैं। बीजेपी की माने तो 40 लाख से अधित किसानों में से केवल 21 लाख किसानों को ही पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस शासन की लापरवाही और दुराग्रह के चलते 20 लाख से अधिक किसान छत्तीसगढ़ में सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित हैं। पीएम फसल बीमा योजना को लेकर भी बीजेपी का इसी तरह के आरोप है। बीजेपी नेता और पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखार साहू का कहना है कि पीएम फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ ने अपना राज्यांश नही दी है और अभी तक फसल बीम की अधिसूचना भी जारी नहीं की है। बीजेपी का आरोप है कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएम आवास योजना में 16 लाख परिवारों को आवास से वंचित कर दिया है। उसी तरह से फसल बीमा और किसान सम्मान निधि मामले में भी कांग्रेस सरकार किसानों को हल्की राजनीति का शिकार बना रही है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

किसानों को बरगला रही बीजेपी!

हांलाकि कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी राज्य सरकार पर निराधार आरोप लगा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर का कहना है कि राज्य में किसान हितैषी योजनाओं की वजह से प्रदेश के पूरे किसान कांग्रेस के साथ है। इसलिए बीजेपी उन्हें बरगलाने राज्य सरकार पर झुठे आरोप लगा रही है। कांग्रेस का कहना है छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बेहतर और सफल क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार के कृषि कृषक कल्याण विभाग की ओर पिछले अप्रेल माह में छत्तीसगढ़ सरकार को उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश भर में अग्रणी राज्यों में शुमार है।

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस की तरफ से महज राजनीतिक बयान आया है तो क्या माना जाए कि बीजेपी के आरोपों में दम है। क्या राज्य सरकार जानबूझकर प्रदेश के किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना और पीएम फसल योजना के लाभ से वंचित कर रही है। देखना यह होगा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस संदर्भ में क्या तथ्य प्रदेश की जनता के सामने रखती है।

Post Views: 341
Tags: BJP State President Arun SawChhattisgarh FarmerCM Bhupesh BaghelFormer CM Raman Singh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version