Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

तिरंगे की सलामी लेकर बोले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, रेप और छेड़छाड़ के आरोपियों को नहीं मिलेगी सरकारी जॉब

DigitalDesk by DigitalDesk
August 15, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य
0
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से दुष्कर्म छेड़छाड़ और अन्य अपराध करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। इतना ही नहींं, आरोपियोंं के कैरेक्टर सर्टिफिकेट में इसका उल्लेख भी​किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसका ऐलान करते हुए कहा कि महिलाओं से अपराध करने के आरोपियों को सरकारी नौकरी कभी नहीं मिलेगी। सरकार की ओर से प्रतिबंधित किया जाएगा।

  • छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया ध्वजाजारोहण
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कही महिला सम्मान की बात
  • छेड़छाड़ करने वाले मनचलों का रखा जाएगा रिकॉर्ड

सीएम भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनकी अस्मिता बनाए रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है। हम निर्णय लेने जा रहे हैं कि प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं से छेड़छाड़ उनके साथ बलात्कार जैसे अपराध के आरोपियों को सरकारी नौकरियों पर प्रतिबंधित किया जाएगा। सीएम ने कहा छेड़छाड़ करने वाले मनचलों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इतना ही नहीं उनके कैरेक्टर सर्टिफिकेट में इसका उल्लेख भी किया जाएगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान की घोषणा

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में साहित्यिक क्षेत्र में तीन श्रेणियों में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान देने की घोषणा भी सीएम भूपेश बघेल ने की। सीएम ने पहली श्रेणी में छत्तीसगढ़ी तथा अन्य बोली जैसे हल्बी, सरगुजिया और गोंडी में लिखे साहित्य, दूसरी श्रेणी में हिंदी पद्य के साथ तृतीय श्रेणी के तहत हिंदी गद्य। हर श्रेणी में सम्मानित साहित्यकारों को पांच लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। सीएम भूपेश बघेल ने मधुमक्खी पालन और रेशम कीट पालन को भी कृषि का दर्जा देने की भी घोषणा की है।

सरकार करायेगी इंजीनियरिंग-मेडिकल की तैयारी

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार अपने स्कूलों के 11वीं और 12वीं के विद् को इंजीनियरिंग और मेडिकल के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने हायर स्टडी सेंटरों से ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था करने जा रही है। सीएम ने कहा सभी जिलों में कम से कम एक कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएट क्लास में पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को घर से कॉलेज आने-जाने के लिए सरकार की ओर से निःशुल्क बस परिवहन की सुविधा भी दी जाएगी। सीएम भूपेश ने प्रदेश के शहरी स्वच्छता दीदी और सामुदायिक संगठकों के मानदेय में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की घोषणा भी की है। साथ ही मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के तहत 60 साल पूरे करने वाले।10 साल तक पंजीकृत रहे मजदूरों को जीवनभर 1500 रुपये हर माह पेंशन दी जाएगी। आईटीआई में कार्यरत संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों को 25 हजार 780 रुपये के बदले सरकार अब 32 हजार 740 रुपये तनख्वाह दी जाएगी। इतना ही नहीं मेहमान प्रवक्ताओं को भी अब हर माह 15 हजार रुपये दिये जाएंगे।

Post Views: 269
Tags: Character CertificateChhattisgarh CM Bhupesh BaghelFlag HoistingIndependence Day
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version