Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

CM Bhupesh Baghel Hoisted The Flag छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया ध्वजारोहण,बेरोजगारों को सरकार देगी हर महीने बेरोजगारी भत्ता

DigitalDesk by DigitalDesk
January 26, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर
0
CM Bhupesh Baghel Hoisted The Flag छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया ध्वजारोहण,बेरोजगारों को सरकार देगी हर महीने बेरोजगारी भत्ता

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel hoisted the flag the government will give unemployment allowance to the unemployed every month

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित लालबाग मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड की सलामी भी ली। समारोह में सशस्त्र बल के जवानों द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। सीएम बघेल ने इस मौके पर कई घोषणाएं की।

बस्तर की पहचान नक्सलगढ़ नहीं अब विकासगढ़

गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण करने के बाद वे मां दंतेश्वरी मंदिर के पास सिरहासार चौक में स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देने गए। इसके बाद वे आमागुड़ा चौक में पुलिस स्मारक स्थल और चौक के उन्नयन कार्य का शुभारंभ किया और तुरेनार में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन भी किया। गणतंत्र दिवस पर सीएम भूपेश बघेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सलगढ़ नहीं विकासगढ़ के रूप में बस्तर की पहचान हो रही है। 4 साल में रिकार्ड धान खरीदी हुई। समर्थन मूल्य में धान बेचने वाले किसानों की संख्या बढ़ी है। 15 लाख से बढ़कर 25 लाख किसानों की संख्या बढ़ी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

शहीद स्मार पहुंचकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण करने के बाद वे मां दंतेश्वरी मंदिर के पास सिरहासार चौक में स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देने गए। इसके बाद वे आमागुड़ा चौक में पुलिस स्मारक स्थल और चौक के उन्नयन कार्य का शुभारंभ करेंगे और तुरेनार में ग्रामीण औद्योगिक पार्क देखेंगे।

राशनकार्ड धारियों को मिलेगा फोर्टिफाइड चावल

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर राज्य के सभी जिलों में अप्रैल माह से समस्त राशनकार्ड धारियों को पीडीएस के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल दिए जाने की घोषणा की। गौरतलब है कि अभी तक फोर्टिफाइड चावल का वितरण राज्य के 12 जिलों में मध्यान्ह भोजन योजना और पूरक पोषण आहार योजना में वितरित किया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 तक निःशुल्क चावल वितरित किए जाने की भी घोषणा की।

संविधान में लिखी इबारत ही सरकार का मूलमंत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारे संविधान में लिखी इबारतों को बहुत ही साफ मन और न्याय के अटूट इरादे से समझा जा सकता है। विरासत में हमें न्याय के लिए जो अडिग साहस मिला है। उसी को हमने अपनी सरकार का मूलमंत्र बनाया है। सबसे कमजोर तबकों को सबसे पहले और सबसे ज्यादा तवज्जो देकर न्याय दिलाना हमने अपना प्रथम कर्तव्य माना है। जिसके कारण हम बिना किसी संशय के विगत चार वर्षाें में छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा पूरी लगन से कर पा रहे हैं।

सीएम ने खोला घोषणाओं का पिटारा

मुख्यमंत्री बघेल ने 74वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आगामी वित्तीय वर्ष से बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग और प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज के पर्वों के उत्तम आयोजन के लिये मुख्यमंत्री आदिवासी पर्व सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष प्रत्येक ग्राम पंचायत को 10 हजार रूपये प्रदान करने, अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारों को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिए जाने, महिला समूहों, महिला उद्यमियों, महिला व्यवसायियों एवं महिला स्टार्ट अप को व्यापार उद्योग स्थापित करने हेतु नवीन योजना प्रारंभ किए जाने की घोषणा की।

Post Views: 270
Tags: 74th Republic DayBastarChhattisgarh Chief Minister Bhupesh BaghelGave guard of honor to Chief MinisterJagdalpurNational Flag
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version