Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार कर्ज लेकर पूरी करेगी मोदी की गारंटी , कांग्रेस ने किया पलटवार

DigitalDesk by DigitalDesk
January 18, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
Chhattisgarh BJP Vishnudev Sai government Modi's guarantee demand note
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार बीजेपी की नई सरकार के लिए करीब 82.125 हजार करोड़ कर्ज वाला खाली खजाना छोड़ गई है। ऐसे में बीजेपी की विष्णुदेव सरकार के सामने प्रदेश में लागू किए जाने वाली योजना के लिए बजट राशि की कमी हो गई है। इसकी पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार ने आरबीआई से दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने का डिमांड नोट सौंपा है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है।

  • कर्जदार..नई सरकार—पुराना कर्ज, नई सरकार
  • कर्ज को लेकर सियासी मर्ज!
  • बीजेपी — कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप
  • क्या कर्ज से पूरी होगी मोदी की गारंटी!
  • कांग्रेस पर सीधा वार!
  • बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
  • पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर साधा निशाना
  • खजाना खाली करके गई भूपेश सरकार
  • नई बीजेपी सरकार को विरासत में मिला कर्ज
  • विरासत में मिला कर्ज का बड़ा बोझ
  • सरकार लेने वाली है दो हजार करोड़ का कर्ज
  • आरबीआई से कर्ज लेने का डिमांड नोट सौंपा

गारंटी पूरी करने के लिए कर्ज का बोझ

छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान कर्ज बड़ा मुद्दा रहा है। मुख्यपमंत्री विष्णुपदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य की नई बीजेपी सरकार को कर्ज का बड़ा बोझ विरासत में मिला है। दिसंबर में हुए राज्य में विधानसभा के पहले सत्र के दौरान सीएम विष्णु देव साय ने बताया था कि राज्यं सरकार पर 91 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। इसमें करीब 50 हजार करोड़ का कर्ज 2018 से 2023 के बीच कांग्रेस ने ली है। कर्ज लेने को लेकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस पूरा खजाना खाली करके गई है। पीएम मोदी की गारेंटी को पूरा करने के लिए हमने कर्ज लिया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

हर बात में कांग्रेस को कोसना ठीक नहीं-भगत

विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार पर करीब 88 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज था। अब यह बढ़ता ही जा रहा है। अब नई सरकार बनी तो उसे भी कर्ज की जरूरत पड़ रही है। पहले से ही कर्ज में डूबा छत्तीसगढ़ प्रदेश को अब भाजपा सरकार चला रही है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ के लोगों से ढेर सारे वादे करते हुए अपना घोषणा—पत्र जारी किया गया था। बीजेपी के इस पत्र की घोषणा और मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए अब राज्य सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है। इस पर पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है की अगर आपको काम करना है तो कर्ज क्यों लेना सीधे दिल्ली से लेकर आईए। हर बात पर कांग्रेस को कोसना सही नही है।

11 सीट पर भाजपा की नजर

दरअसल लोकसभा की 11 सीट पर भाजपा कमल खिलाना चाहती है। इसके लिए अगले माह 5 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाले वित्तीय बजट सत्र 2024—25 में भी इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा ध्यान विधानसभा 2023 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई मोदी की गारंटी को पूरा करने पर होगा। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के खजाने में इतना पैसा नहीं है कि तत्काल मोदी की गारंटी पूरी कर दी जाए। ऐसे में छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने कर्ज लेने का निर्णय लिया है।

Post Views: 413
Tags: BJPChhattisgarhdemand noteModi guaranteeVishnu Dev Sai government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version