Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के इस जंगल पर होगा MP के बाघों का राज, क्या रंग लाएगी विष्णु—मोहन सरकार की कोशिश?, क्या छत्तीसगढ़ होगा ‘बाघ-बाघ’?

DigitalDesk by DigitalDesk
November 3, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, रायपुर, स्पेशल
0
Chhattisgarh Bagh Central Government Baghuwa Project Madhya Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ के जंगलों पर भी अब मध्य प्रदेश के बाघों का राज होगा। उनकी दहाड़ यहां भी सुनाई देगी। दरअसल छत्तीसगढ़ में बाघों का कुनबा बढ़ाने की कोशिश की जा रही हैं। केन्द्र सरकार की ओर से बघुवा प्रोजेक्ट के तहत एमपी के दो बाघ और दो बाघिनों को छत्तीसगढ़ में बसाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड लगातार कोशिश में जुटा है। पिछले दिनों राज्य स्थापना दिवस के मौरे पर भी वन्यजीवों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

  • छत्तीसगढ़ के जंगलों पर होगा एमपी के बाघों का राज!
  • एमपी के बाघों की छत्तीसगढ़ में सुनाई देगी दहाड़
  • छत्तीसगढ़ में बाघों का कुनबा बढ़ाने की कोशिश
  • केन्द्र सरकार की ओर से बघुवा प्रोजेक्ट के तहत हो रहे प्रयास
  • मध्यप्रदेश से लाए जाएंगे दो बाघ और दो बाघिन
  • एमपी के दो बाघ और दो बाघिनों को छत्तीसगढ़ में बसाने की तैयारी
  • छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड लगातार कोशिश में जुटा

बता दें छत्तीसगढ़ वन्यजीव संरक्षण और बाघों की संख्या में वृद्धि के लिए विशेषज्ञों की ओर से प्रोग्राम आयोजित किया गया। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में बाघों के लिए वातावरण बेहद अनुकूल है। ऐसे में टाइगर स्टेट का दर्जा हासिल करने वाले पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से बाघों को छत्तीसगढ़ लाने की कोशिशें की जा रही हैं। हालांकि बाघ कब एमपी से छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे इसे लेकर अब तक कोई ​स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

छत्तीसगढ़ में बाघों की स्थिति

  • अचानकमार टाइगर रिजर्व में 12 बाघ
  • इंद्रवती टाइगर रिजर्व में दस बाघों का डेरा
  • बारनवापारा अभयारण्य में एक बाघ
  • भोरमदेव अभायारण्य में दो
  • गुरुघासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व में सात बाघ
  • बारनवापार अभयारण्य बाघों के लिए सबसे उपयुक्त स्थान

छत्तीसगढ़ में हैं करीब 33 बाघ

वन विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में 12 बाघ हैं। जबकि इंद्रवती टाइगर रिजर्व में दस बाघों का डेरा है। इसी तरह बारनवापारा अभयारण्य में एक बाघ है। जबकि भोरमदेव अभायारण्य में दो और गुरुघासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व में सात बाघों की मौजूदगी का दावा किया जाता रहा है। बाघ विशेषज्ञों की माने तो छत्तीसगढ़ का बारनवापार अभयारण्य बाघों के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। ऐसे में एमपी से दो नई बाघिनों को लाकर यहां छोड़ने की सिफारिश भी की गई है। अधिकारियों की माने तो दो बाघ और दो बाघिनों को छोड़ने से पहले यहां बारनवापार अभयारण्य का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

एमपी के बाघों की आवाजाही

वन विभाग के अनुसार छत्तीगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में एमपी से बाघों की आवाजाही लगातार देखी गई है। इससे यह संकेत मिलते हैं कि यदि इस क्षेत्र में बाघों के बसने के लिए बेस को मजबूत किया जाता है तो बाघ इस क्षेत्र से आकर्षित हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त बाघों के संरक्षण के लिए पहले लोगों को भी जागरुक किये जाने की जरुरत है।

बाघ लाएंगे साथ में पर्यटक!

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य में स्थित टाइगर रिजर्व में यदि बाघों की संख्या बढ़ती है तो इससे राज्य में पर्यटन बढ़ेगा। मौजूदा दौर में कई बार ऐसा होता रहा है कि जब भी लोग टाइगर रिजर्व में बाघों की अटखेलियां देखने के लिए पहुंचते हैं तो कई बार उन्हें बाघ नजर ही नहीं आते। ऐसे में लोग निराश होकर लौट जाते हैं। यदि यहां बाघों का कुनबा बढ़ता है तो पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 475
Tags: #Baghuva Project#Chhattisgarh Tiger#Madhya Pradesh Tiger ReserveCentral Government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version