Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

चरम पर पहले चरण का चुनाव प्रचार, अमित शाह ने कांग्रेस के गढ़ में साधा निशाना कहा— छत्तीसगढ़ में मनेगी 3 दिवाली

DigitalDesk by DigitalDesk
October 19, 2023
in छत्तीसगढ, जगदलपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Chhattisgarh assembly elections 7 November first phase voting
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। यहां दो चरण में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होने वाला है। जिसे लेकर कांग्रेस बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर रहे।

  • पहले चरण का प्रचार अपने चरम पर पहुंचा
  • 7 नवंबर को होना है पहले चरण का मतदान
  • अमित शाह ने किये जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन
  • यहां विकास में खर्च किया जा रहा खनिज का पैसा
  • बस्तर को माना जाता है सत्ता की चॉबी
  • यहां की सभी 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
  • शाह ने कहा छत्तीसगढ़ में 3 दिवाली मनेगी
  • दीपावली पर मनाई जाएगी पहली दिवाली
  • 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनने पर दूसरी दीवाली
  • अयोध्या में श्रीराम मंदिर होगा उद्घाटन तब मनेगी ननिहाल में दिवाली

अमित शाह ने सबसे पहले जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर में मां दंतेश्वरी देवी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। कहा जाता है कि अगर किसी भी पार्टी को राज्य में अपनी सरकार बनानी हो तो सत्ता की चाबी बस्तर के पास होती है। यहां की सभी 12 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाने के बाद किसी भी पार्टी के लिए राज्य में सरकार बनाना आसान हो जाता है। फिलहाल इन सभी 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। इन 12 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के लिए बीजेपी को काफी माथापच्ची करनी पड़ी। अव वे बस्तर के जगदलपुर पहुंचे। जहां कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उसके बाद कोंडागांव विधानसभा पहुंचे। जगदलपुर में अमित शाह ने सबसे पहले दीवाली की बात की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा पूरे देश में एक दिवाली मनेगी, लेकिन छत्तीसगढ़ में 3 दिवाली मनेगी। पहली दिवाली, दिवाली के दिन, दूसरी जब 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनेगी और तीसरी जब जनवरी में अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर होगा तब उनके ननिहाल में दिवाली मनेगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

नहीं होगा नगरनार स्टील प्लांट का कोई निजीकरण

इसके बाद अमित शाह छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को निशाने पर लेते हुए उन्हें झूठा बताया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा- भूपेश बघेल यहां आकर झूठ कह कर गए कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण किया जा रह है। वे आज यहां कह रहे हैं नगरनार स्टील प्लांट का कोई निजीकरण नहीं होना है इस पर सिर्फ हमारे बस्तर के लोगों का अधिकार है और किसी का अधिकार नहीं है। छत्तीसगढ़ चुनाव हो और आदिवासियों की बात ना यह हो ही नहीं सकता। ऐसे में अमित शाह ने आदिवासियों के बारे में अपने सरकार और कांग्रेस की सरकार में तुलना करते हुए कहा पहले आदिवासियों के लिए 29 हजार करोड़ होता था। केन्द्र में मोदी सरकार में 1 लाख 25 हजार करोड़ आदिवासियों के लिए बजट रखा ताकि उनका विकास हो सके। अमित शाह ने भूपेश सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने शराब की दुकान खोली और दो हजार करोड़ का घोटाला किया। गौठान में 13 सौ करोड़ का घोटाला किया। पीडीएस में 6 सौ करोड़ का घोटाला। सट्टा ऐप में 5 हजार करोड़ का घोटाला किया। गाय के गोबर में 13 सौ करोड़ खा जाए ऐसी सरकार पहली बार देखा। केंद्रीय गृहमंत्री ने शिक्षा के बारे में भी प्रगति की बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में सिर्फ 90 स्कूल थे। मोदी सरकार में 90 से बढ़कर 740 किया गया। 40 हजार शिक्षकों की भर्ती भी मोदी सरकार में की जा रही है। गृहमंत्री ने कहा यहां के खनिज का पैसा यहां विकास में खर्च किया जा रहा है। पीने का पानी, शिक्षा, गौशाला का विकास, हर घर बिजली पहुंचाई जा रही है। वहीं सिकलसेल एनीमिया के बारे में बताते हुए अमिक शाह का कहना था। 2047 तक भारत में एक भी आदिवासी भाई-बहन सिकलसेल एनीमिया से पीडि़त न इसके लिए विदेश डॉक्टर्स के साथ मिशन बनाया जा रहा है।

आदिवासियों का पैसा खाने वालों को करेंगे उल्टा करके सीधा

नक्सल घटनाओं के बारे में बात करते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार के 9 सालों में नक्सल घटनाओं में कमी आई है। प्रभावित जिलों में 62 प्रतिशत की कमी आई है। अमित शाह ने एक बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार लाने की अपील की। ताकि आदिवासियों का पैसा खाने वालों को उल्टा करके सीधा किया जा सके ।साथ ही साथ अमित शाह ने सीएम भूपेश बघेल के वादा खिलाफी की जिक्र करते हुए कहा कि साल में 4 गैस सिलेंडर मुफ्त बांटने, 50 हजार शिक्षकों को भर्ती करने, बिजली का बिल आधा करने जैसे वादों को पूरी नहीं किया। उन्होंने पूरे बस्तर को अंधेरे में डूबोने का काम किया। बता दें बस्तर के जगदलपुर दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल तक करीब 25 सौ जवान तैनात रहे। साथ ही बम निरोधक दस्ते की करीब 10 से ज्यादा टीमें भी मौजूद थीं। कार्यक्रम स्थल से लेकर एयरपोर्ट तक पहुंचने वाले मार्ग पर लगातार सर्चिंग अभियान चलाया गया।

Post Views: 524
Tags: 7 November first phase votingAmit Shah rallychhattisgarh assembly election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version