Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर कांग्रेस बीजेपी में रार! रविवार को होगा फैसला किसकी बनेगी सरकार

DigitalDesk by DigitalDesk
December 2, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बचाने में कामयाब होगी या बीजेपी के हाथों में सत्ता की चाबी आएगी। इसका फैसला रविवार 3 दिसंबर को होने वाला है। अवकाश वाले दिन रविवार को साफ हो जाएगा कि चाचा भूपेश बघेल या फिर भतीजे विजय बघेल में से किसकी छुट्टी होगी कौन बाजी मारेगा। वैसे एग्जिट पोल्स में मुकाबला बेहद टाइट नजर आ रहा है। सभी एग्जिट पोल बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को करीब 40 से 50 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है तो वहीं बीजेपी के खाते में 36 से 46 सीट जाती दिखाई दे रही हैं। एग्जिट पोल में इस बार 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ में छोटे दल और निर्दलीय दल का भी खाता खुलता नजर आ रहा है। कुल मिलाकर एग्जिट पोल्स को राज्य में एक तरफा नहीं माना जा रहा है। ऐसे में दोनों ही दल अपनी अपनी सरकार बनने का दावा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि 3 दिसंबर को स्पष्ट हो जायेगा कि किसका दावा कितना सहीं था।

  • एग्जिट पोल में कांग्रेस फिर दिख रही भारी?
  • बीजेपी भी मार सकती है इस बार ​सत्ता की बाजी?
  • कांग्रेस को बहुमत तो बहुमत के करीब बीजेपी
  • एग्जिट पोल में कांटे का मुकाबला
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40 से 50 सीट
  • भारतीय जनता पार्टी को 36 से 46 सीट
  • छत्तीसगढ़ में दोनों दलों में एग्जिट पोल को लेकर रार
  • कांग्रेस का दावा उसकी ही बनेगी सरकार
  • किसकी सरकार फैसला 3 दिसंबर को होगा
  • बीजेपी और कांग्रेस दोनों में कांटे की टक्कर
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दावा
  • ‘राज्य में हर हाल में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ बनाएगी सरकार’
  • पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह ने किया 55 से 60 सीटों का दावा
  • ‘बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ बनाएगी सरकार’

भूपेश ने किया फिर सत्ता में लौटने का दावा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एग्जिट पोल को लेकर बयान आया है। सीएम बघेल ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल के रिजल्ट पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। सीएम ने कहा राज्य में हर हाल में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

रमन सिंह को बीजेपी की सरकार बनने का भरोसा

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहते हैं बीजेपी ने एक लंबी छलांग लगाई है। शुरुआती दौर में और ये रुझान की ओर इंगित करता है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी 48 सीटों तक का सफर पूरा करते नजर आ रही है। हालांकि उनकी मान्यता 48 सीटों तक नहीं है। उनकी स्पष्ट मान्यता है कि जो रुझान बीजेपी के पक्ष में बढ़ता हुआ दिख रहा है। ये 55 और 56 सीटों पर रुकेगा। बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कई क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं के मतदान से ग्राफ बढ़ा है। लोग कांग्रेस की सरकार से नाराज हैं ये नाराजगी वोटों के रूप में कांग्रेस को प्रभावित करेगी।

एकतरफा नहीं, कांटे की है टक्कर

कांग्रेस को पुरुषों के 43 फीसदी वोट मिलने का दावा किया गया हैं तो वही 41 फीसदी महिलाओं ने कांग्रेस को चुना है। दूसरी ओर बीजेपी को महज 39 फीसदी पुरुषों ने चुना है तो वहीं 43 फीसदी महिलाओं ने बीजेपी के लिए वोट किया है। कुल मिलाकर इन सभी एग्जिट पोल को एक तरफा नहीं माना जा रहा है। ऐसे में अब 3 दिसंबर को लोगों को बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि एग्जिट पोल के नतीजे में कांग्रेस को बढ़त तो दिखाई दे रही है लेकिन आखिरकार अंतिम परिणाम क्या होंगे। यह 3 दिसंबर को दोपहर बाद साफ होगा।

Post Views: 327
Tags: 3 DecemberBJPchhattisgarh assembly electionCongressExit PollVote counting December 8
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version