Wednesday, September 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बदलती दुनिया में एससीओ की बढ़ती भूमिका

DigitalDesk by DigitalDesk
September 2, 2026
in मुख्य समाचार
0
बदलती दुनिया में एससीओ की बढ़ती भूमिका
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दुनिया तेजी से बदल रही है। एक तरफ देश अलग-अलग गुटों में बंटते दिखाई दे रहे हैं, तो
दूसरी तरफ व्यापार, तकनीक और सुरक्षा को लेकर प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय
में यह सवाल अहम हो जाता है कि आखिर बदलती दुनिया को आगे कैसे चलाया जाए? क्या
इसकी दिशा कुछ बड़े देश ही तय करेंगे, या दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की भी इसमें
बराबर की भागीदारी होगी? इसी सवाल के बीच शांगहाई सहयोग संगठन यानी एससीओ की
भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है।

फिलहाल दुनिया की नजर किर्गिज़स्तान की राजधानी बिश्केक पर है, जहां 31 अगस्त और
1 सितंबर को एससीओ का 26वां शिखर सम्मेलन हो रहा है। भारत, चीन, रूस, ईरान,
पाकिस्तान और मध्य एशिया के अन्य सदस्य देशों के नेता इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।
यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एससीओ अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मना
रहा है। सम्मेलन में सुरक्षा के साथ-साथ अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, परिवहन, डिजिटल सहयोग
और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

Related posts

Greater Noida to host global business platform

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो….जानें कैसे से खुलेगा निर्यात का नया रास्ता..चुनाव से पहले सीएम योगी की ट्रेड रणनीति

September 2, 2026
मोदी को फ्रेम से हटाया, अब सिंधु पर हक जताया; पाकिस्तान की भारत नीति का विरोधाभास फिर बेनकाब

मोदी को फ्रेम से हटाया, अब सिंधु पर हक जताया; पाकिस्तान की भारत नीति का विरोधाभास फिर बेनकाब

September 2, 2026

दरअसल, एससीओ की शुरुआत 2001 में क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग के मंच के रूप में हुई
थी। लेकिन पिछले 25 वर्षों में इसका दायरा काफी बढ़ा है। आज यह केवल सुरक्षा तक
सीमित संगठन नहीं है, बल्कि व्यापार, निवेश, ऊर्जा, परिवहन संपर्क और तकनीक जैसे क्षेत्रों
में भी सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। यही बदलाव एससीओ को मौजूदा वैश्विक
व्यवस्था में एक अहम मंच बनाता है।

खास बात यह है कि दुनिया में जब गुटबंदी बढ़ रही है, तब एससीओ के सदस्य देश आपसी
आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। बेहतर परिवहन संपर्क, व्यापार
और निवेश से सदस्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं को फायदा मिल सकता है। यानी मतभेद
अपनी जगह हैं, लेकिन साझा हितों पर साथ काम करने की गुंजाइश अभी भी बनी हुई है।
इसी तरह सुरक्षा एससीओ के एजेंडे का एक अहम हिस्सा है। आतंकवाद, उग्रवाद, मादक
पदार्थों की तस्करी और साइबर खतरों जैसी चुनौतियां किसी एक देश की सीमाओं तक

सीमित नहीं रहतीं। इनसे निपटने के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान और देशों के बीच
बेहतर तालमेल जरूरी है। एससीओ इसी सहयोग को मजबूत करने का प्रयास करता है।
हालांकि, यह भी सच है कि एससीओ के सभी सदस्य देशों की सोच और प्राथमिकताएं एक
जैसी नहीं हैं। इसके बावजूद ये देश एक ही मंच पर बैठते हैं और साझा हितों वाले मुद्दों पर
सहयोग की कोशिश करते हैं। यही शायद एससीओ की सबसे बड़ी ताकत है।
आज की दुनिया में हर मुद्दे पर सहमति होना जरूरी नहीं है, लेकिन संवाद बना रहना जरूरी
है। आर्थिक सहयोग के रास्ते खुले रखना जरूरी है और साझा सुरक्षा चुनौतियों से मिलकर
निपटना भी जरूरी है। बिश्केक में हो रहा एससीओ शिखर सम्मेलन इसी बदलती वैश्विक
व्यवस्था की एक झलक पेश करता है।

दरअसल, एससीओ अब केवल एक क्षेत्रीय संगठन नहीं रह गया है। यह ऐसा मंच बन रहा है,
जहां अलग-अलग सोच और हितों वाले देश साझा समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं और
सहयोग के रास्ते तलाश सकते हैं। दुनिया किस दिशा में आगे बढ़ेगी, यह आने वाला समय
बताएगा। लेकिन इतना साफ है कि बदलती वैश्विक व्यवस्था में एससीओ की आवाज अब
पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है।

(अखिल पाराशर, CGTN हिन्दी संवाददाता, बीजिंग)

 

 

Tags: #SCO #SCO2026 #Bishkek #India #China #Russia #Iran #Pakistan #CentralAsia #GlobalPolitics #WorldNews #ShanghaiCooperationOrganization
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन
चीन को जानिए क्लासिक्स के जरिए, प्राचीन विचारों से समझिए आधुनिक चीन की कहानी

चीन को जानिए क्लासिक्स के जरिए, प्राचीन विचारों से समझिए आधुनिक चीन की कहानी

मनोरंजन
Nepal Flood Updates: नेपाल बॉर्डर पर बाढ़ पीड़ितों की मदद में उतरा ₹15 लाख का ड्रोन! फंसे लोगों तक पहुंचा रहा जरूरी सामान

Nepal Flood Updates: नेपाल बॉर्डर पर बाढ़ पीड़ितों की मदद में उतरा ₹15 लाख का ड्रोन! फंसे लोगों तक पहुंचा रहा जरूरी सामान

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version