Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अखिलेश मायावती चंद्रशेखर के बीच नगीना सीट पर दिलचस्प मुकाबला

DigitalDesk by DigitalDesk
April 9, 2024
in मुख्य समाचार
0
अखिलेश मायावती चंद्रशेखर के बीच नगीना सीट पर दिलचस्प मुकाबला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अखिलेश मायावती चंद्रशेखर के बीच नगीना सीट पर दिलचस्प मुकाबला

लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में दलित सियासत भी जोरों पर है। दलित वोट बैंक किसके साथ इसके लिए बहुजन समाज पार्टी और भीम आर्मी के बीच में सियासत जोरों पर है। कह सकते हैं कि उत्तरप्रदेश की दलित सियासत केवल एक सीट पर आकर ठहर गई है और वो है नगीना सीट। नगीना सीट पर भीम आर्मी की तरफ से चंद्रशेखर खुद मैदान में है तो वहीं बसपा की तरफ से सुंरेद्र पाल सिंह को मैदान में उतारा है। अब समझाते हैं आपको कि आखिर क्या है वजह कि इस सीट पर सभी दलों की नजरें क्यों टिकी है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

जानें राजनैतिक दल क्यों चाहते हैं नगीना
उत्तरप्रदेश की नगीना सीट रिजर्व सीट है। ये परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर अब तक तीन चुनाव हुए और किसी एक पार्टी के हिस्से में ये सीट नहीं रही। इस सीट पर मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका में होते हैं इसके अलावा 21 प्रतिशत दलित वोटर भी हैं। इस सीट पर 2024 का चुनाव बहुत दिलचस्प होने जा रहा है क्योंकि ये सीट तय करेगी कि दलित वोटर किसके साथ है ।

दलित और मुस्लिम वोटर का मन बताती है ये सीट
बसपा सुप्रीमों मायवाती और उनके राजनैतिक उत्तराधिकारी आकाश आनंद के लिए जीत जरूरी है इस सीट पर
इस सीट पर सपा ने भी उतारा है उम्मीदवार

मुस्लिम वोटर है निर्णायक भूमिका में
नगीना सीट में मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका में होते है और ये सीट रिर्जव सीट है। इस पर दलित वोटर भी बीस प्रतिशत से ज्यादा है । ऐसे में इस सीट पर हार जीत का फैसला ये बताता है कि दलित और मुस्लिम वोटर के मन में क्या है। राज्य का दलित और मुस्लिम वोटर किसके साथ है।

हार जीत से तय होगा कि दलितों का नेता कौन
इस सीट पर बसपा सुप्रीमो मायावती भीम आर्मी के साथ साथ सपा ने भी उम्मीदवार उतारा है। इस सीट की जीत इस बात तो जाताऐंगी कि उत्तरप्रदेश का दलित वोट किसके साथ है। इस सीट सीट चंद्रशेखर आजाद भीम आर्मी से मैदान में है बसपा से सुरेंद्र पाल और सपा से मनोज कुमार जो पूर्व जज है वो मैदान में है। नगीना सीट को लेकर न केवल बसपा बल्कि सपा और भीम आर्मी सभी की साख दांव पर है।
सपा दावा करती है कि वो वो पीडीए के तहत चुनाव लड़ती है मतलब कि पिछड़ा दलित और अल्पंसख्यक। वहीं बसपा का सालों साल से उत्तरप्रदेश के दलित वोटों पर कब्जा है। इस बार बसाप के लिए खास ये भी है कि मायावती ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर अपने भतीजे आकाश आनंद को बनाया है। ऐसे में अगर नगीना सीट बसपा के हाथ से जाती है तो आकाश आनंद के नेतृत्व पर भी सवाल खड़ें होंगे। उनका राजनैतिक करियर शुरूआत से ही सवालों के घेरे में आ जाएगा। वही अगर भीम आर्मी इस सीट को जीतती है तो उत्तरप्रदेश के दलित राजनीति में एक नए चेहरे की एंट्री साथ ही ये भी साबित होगा कि अब बसपा अकेले दलितों का ध्यान रखने वाला अकेला दल नहीं रहा। यही कारण है कि जब आकाश आनंद ने प्रचार की शुरूआत की तो सबसे पहले नगीना सीट से की थी और चंद्रेशखर पर जमकर हमला भी बोला था।

 

 

 

Post Views: 157
Tags: Loksabha Election 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version