साल साथ, लेकिन फ्यूचर नहीं दिखा
इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का इसी साल की शुरुआत में तलाक हो गया। दोनों करीब 5 साल तक साथ रहे। तलाक के बाद सोशल मीडिया पर खूब बातें हुईं—किसी ने धनश्री को चीटर बताया तो किसी ने कहा फेम के लिए की थी शादी। लेकिन दोनों ने इस पर अब तक चुप्पी साधी हुई थी। अब चहल ने पहली बार इंटरव्यू में अपनी साइड सामने रखी।
चहल बोले: मैं अंदर से टूट चुका था
राज शमनी के साथ पॉडकास्ट में चहल ने कहा कि ये तलाक एक दिन में नहीं हुआ, बल्कि लंबे समय से दिक्कतें चल रही थीं। “मैं टीम इंडिया के लिए खेल रहा था, धनश्री अपने करियर में बिज़ी थीं, हम एक-दूसरे को वक्त नहीं दे पा रहे थे।” उन्होंने बताया कि वो इस रिश्ते में बहुत परेशान थे और ब्रेक लेकर खुद को संभालना पड़ा।
सुसाइड के ख्याल तक आ गए थे”
युजवेंद्र ने आगे बताया, “मैंने विजय हजारे ट्रॉफी से ब्रेक लिया क्योंकि मैं खुद को संभाल नहीं पा रहा था। मुझे एंग्जायटी अटैक आने लगे थे। मेरे मन में आत्महत्या जैसे ख्याल आने लगे थे, लेकिन मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझे उस दौर से बाहर निकाला। मैं कभी धोखा नहीं दे सकता, मैं बहुत लॉयल इंसान हूं।”
महवश बनीं सहारा
युजवेंद्र ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में उनके साथ उनके दोस्त और खासतौर पर आरजे महवश ने बहुत मदद की। उन्होंने बताया कि IPL शुरू होने से पहले वे तलाक की सभी प्रक्रिया खत्म करना चाहते थे ताकि वह फोकस के साथ खेल सकें। “मुझे किसी को कुछ साबित नहीं करना था क्योंकि सच्चाई मेरे करीबियों को पता थी।”





