सीजीटीएन ने एशियाई देशों में आयोजित किया वैश्विक संवाद, सीपीसी के आत्म-क्रांति मॉडल और पार्टी प्रबंधन पर हुई चर्चा

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीन चाइना ग्लोबल टेलीविज़न नेटवर्क (सीजीटीएन) ने हाल में
विदेशों स्थित चीनी दूतावासों और कई देशों के सरकारी संगठनों, थिंक टैंक व मीडिया
संस्थाओं के साथ लाओस, वियतनाम, नेपाल और दक्षिण कोरिया आदि देशों में आत्म-क्रांति
की शक्ति: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने और इसका वैश्विक निहितार्थ
शीर्षक वैश्विक संवाद का आयोजन किया।

इस मौके पर सीजीटीएन ने विविध तरीकों से सीपीसी की 20 केंद्रीय समिति के पांचवें
पूर्णाधिवेशन की भावना पर प्रकाश डाला और नए युग में सीपीसी के आत्म-क्रांति की
विचारधारा व पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने में मिली उपलब्धियों का परिचय दिया।
कई एशियाई देशों के राजनीति, व्यवसाय, शिक्षा और मीडिया क्षेत्रों के व्यक्तियों ने कहा कि
सीपीसी दृढ़ता से पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करती है। इससे राष्ट्रीय शासन की क्षमता
प्रभावी ढंग से बढ़ाई गई और लंबे समय से सत्ता में रही पार्टी के लिए आत्म-क्रांति का परिपक्व मार्ग
तैयार किया गया। इसने दुनिया भर के देशों को अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुसार राजनीतिक
दल का शासन मॉडल ढूंढ़ने के लिए मूल्यवान जानकारी दी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version