चीनी राज्य परिषद के थाईवान कार्यालय ने 25 नवंबर को नियमित संवाददाता सम्मेलन का
आयोजन किया। प्रवक्ता चांग हान ने हाल में थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के संबंधों
से जुड़े अहम मुद्दों पर पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया।
इस मौके पर प्रवक्ता चांग हान ने कहा कि एपेक नेताओं की 33वीं अनौपचारिक बैठक चीन
के शनचन में सफलता से आयोजित हुई। शनचन एक छोटे से मछुआरा गांव से आधुनिक
अंतर्राष्ट्रीय महानगर में बदल गया है। यह सुधार और खुलेपन के बाद चीनी कम्युनिस्ट पार्टी
और चीनी लोगों द्वारा बनाया गया एक बिल्कुल नया शहर है, जो चीनी विशेषता वाले समाजवाद का
शानदार उदाहरण है।
चांग हान ने कहा कि खुलापन शनचन की स्वाभाविक विशेषता है। इस साल के पहले दम
महीनों में शनचन में आयात-निर्यात 52 खरब 50 अरब युआन रहा, जो पिछले साल की
इसी अवधि से 40.9 प्रतिशत है। शनचन चीन की मुख्य भूमि में पहला शहर बन गया है,
जिसका विदेशी व्यापार का आयात और निर्यात मूल्य 50 खरब युआन से अधिक है।
चांग हान ने कहा कि नवाचार शनचन में जीवंतता का स्रोत है। शनचन में हर साल अंतर्राष्ट्रीय
पेटेंट के लिए आवेदन की संख्या करीब 20 हजार है और राष्ट्रीय उच्च तकनीकी उद्यमों की
संख्या 26 हजार से अधिक है। विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार संगठन की "वैश्विक नवाचार
सूचकांक" की शीर्ष 100 सूची में शनचन-हांगकांग-क्वांगचो नवाचार क्लस्टर पहले स्थान पर रहा।
चांग हान ने कहा कि सहयोग शनचन में ताकत का स्रोत है। शनचन में सुयोग्य व्यक्तियों को
शहर के विकास का प्राथमिक संसाधन माना जाता है। प्रतिभाओं के विकास के लिए व्यवस्था
और तंत्र में सुधार करने के जरिए शनचन में तकनीकी नवाचार और प्रतिभाओं के विकास के
लिए बेहतरीन वातावरण तैयार हुआ है।
चांग हान ने कहा कि खुलापन, नवाचार और सहयोग हाल में थाईवान वासियों में शनचन से
जुड़े गरम शब्द बन गए हैं। वहीं, एपेक सम्मेलन थाईवान बंधुओं के लिए मुख्य भूमि
समझने का मंच बन गया है। थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों का औद्योगिक लाभ एक
दूसरे का पूरक है। दोनों तटों के बीच औद्योगिक व आपूर्ति श्रृंखला में सहयोग और व्यवसायों
का एकीकृत विकास बढ़ाना आपसी लाभ और समान जीत का सही रास्ता है। हम मुख्य भूमि
में विकास करने के लिए थाईवान के उद्यमों का स्वागत करते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)