Monday, September 28, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

क्या यूनिफॉर्म सिविल कोड का बिल संसद में पास करवा पाएगी केंद्र सरकार ? जानें

DigitalDesk by DigitalDesk
July 3, 2023
in राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है. माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड का बिल ला सकती है.इन दिनों यूनिफॉर्म सिविल कोड की चर्चाएं भी चारो ओर है.लॉ कमीशन ने लोगों से इस मुद्दे पर सुझाव मांगा है वहीं सरकार ने इस मुद्दे पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से भी ड्रॉफ्ट मंगवाया है. बीजेपी यूसीसी को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश में है.  लेकिन इन सभी चीजों के बीच एक बड़ा सवाल उठता है कि क्या बीजेपी संसद के दोनों सदनों से इस बिल को पास कर पाएगी ? चलिए जानते हैं.

 

Related posts

Major announcements by CM Yadav for farmers 10 hours of daytime electricity and procurement of paddy at the support price

किसानों के लिए सीएम यादव के बड़े ऐलान….किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी

September 28, 2026
Gorakhpur Smart and High-tech

Gorakhpur Smart and High-tech: गोरखपुर स्पेन’ पर सियासी संग्राम, रवि किशन के बयान को अखिलेश ने बनाया 2027 का मुद्दा

September 28, 2026

लोकसभा में आसानी से होगा पास
केंद्र सरकार का यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल लोकसभा से बिना किसी परेशानी के पास हो जाएगा. बीजेपी के पास लोकसभा में 300 से अधिक सीटे है. एनडीए के सहयोगी दलों को गिन लें तो यह नंबर 350 तक चला जाएगा. लोकसभा में बीजेपी को बिल पास करवाने में किसी तरह की अचड़न नहीं होगी. असली परीक्षा बीजेपी की संसद के उच्च सदन राज्यसभा में होने वाली है.

 

राज्यसभा में होगी चुनौती
लोकसभा का नंबर गेम तो सरकार में पक्ष में है, लेकिन सरकार की असली परीक्षा राज्यसभा में होने वाली है. राज्यसभा में कुल सीटे 245 है, जिनमें 8 सीटे अभी रिक्त है. ऐसे में 237 सांसदो की संख्या वाली राज्यसभा में सरकार को बिल पास करने के लिए  119 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है. बीजेपी के पास इस समय 91 सदस्य है, वहीं अगर सहयोगियों को भी जोड़ दें तो पार्टी के पास कुल आंकड़ा 108 सदस्यों का बनता है. ऐसे में संसद के उच्च सदन से बिल पास करवाने के लिए बीजेपी को 11 सांसदों की जरूरत है.बिल पास करवाने के लिए इन 11 सांसदों का संख्याबल लाना बीजेपी के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता हैं.

 

आम आदमी पार्टी ने दिया है समर्थन
बीजेपी को बिल पास करवाने के लिए 11 सांसदों की जरूरत है. ये 11 सांसदों की पूर्ति आम आदमी पार्टी कर सकती है. आम आदमी के पास इस समय राज्यसभा में 10 सांसद है . पार्टी यूसीसी के समर्थन का ऐलान भी कर चुकी है. इसके अलावा उध्दव गुट की शिवसेना भी केंद्र सरकार के यूसीसी बिल का समर्थन कर रही है. ऐसे में अगर इन पार्टियों का साथ बीजेपी को मिल जाता है तो बिल संसद के उच्च संसद से आसानी से पास हो जाएगा.

 

BJD-YSRCP का रोल अहम
लोकसभा चुनावों को देखते हुए विपक्षी दल एकता का संदेश दे रहे है. ऐसे में अगर आम आदमी पार्टी यूसीसी का समर्थन नहीं करती है, तो ऐसी स्थिति में बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस का रोल अहम हो जाता है. बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस के पास इस समय राज्यसभा में नौ नौ सांसद है. अगर ये पार्टियां राज्यसभा में बिल को लेकर बीजेपी का समर्थन करती है तो यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल से राज्यसभा से पास हो जाएगा.

Tags: UCC
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version