Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

19 दिन बाद सीमापार से नहीं चली एक भी गोली….भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगी डीजीएमओ की वार्ता …जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 12, 2025
in स्पेशल
0
Directors General of Military Operations to hold talks on Monday on ceasefire between India and Pakistan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत पाकिस्तान के बीच आज होगी डीजीएमओ की वार्ता …जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद आज सोमवार को सैन्य संचालन महानिदेशकों डीजीएमओ के बीच बातचीत होगी। इस दौरान सैन्य कार्रवाई को रोकने पर पिछली 10 मई को बनी सहमति की समीक्षा तो होगी ही इसे आगे बढ़ने पर भी चर्चा की जाएगी। दोनों देशों के बीच इस वार्ता का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा एलओसी पर गोलीबारी के साथ सैन्य कार्रवाई को स्थाई रूप से रोकना है।

Related posts

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings: सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना…कहा जल्द होगा दूध का दूध पानी का पानी

June 20, 2026
Cricketer Arshdeep Home

शादी की शहनाई से गूंजेगा रोहतास, आकाशदीप के घर उत्सव का माहौल

June 20, 2026
  • भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद चर्चा
  • सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच होगी बातचीत
  • सैन्य कार्रवाई को रोकने पर बनी सहमति की होगी समीक्षा

इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को यह घोषणा की थी कि दोनों पक्ष शाम बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सैन्य कार्रवाई बंद कर दी जाएगी। इससे पहले पाकिस्तान के सैन्य महानिदेशक ने अपराह्न साढ़े तीन बजे अपने भारतीय समकक्ष के साथ हॉटलाइन पर संघर्ष विराम को लेकर बातचीत की थी। जिसमें सैन्य कार्रवाई रोकने की पेशकश की थी।
इस बीच आज सोमवार सुबह भारतीय सेना ने स्थिति पर नवीन जानकारी देते हुए कहा गया है कि पिछली रविवार रात जम्मू-कश्मीर से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ अन्य इलाकों में काफी हद तक शांति कायम रही। किसी भी प्रकार से संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटना की सूचना नहीं मिली है।

भारतीय सैन्य संचालन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने इससे पहले शनिवार देर शाम मीडिया से बातचीत के दौरान यह दृढ़ता के साथ कहा था कि भारत पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम समझौते के किसी भी उल्लंघन का कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है। लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि सोमवार की वार्ता इस समझ को लंबे समय तक दीर्घावधि तक बनाए रखने के तौर-तरीकों” पर चर्चा की जाएगी।

जम्मू- कश्मीर और भारतीय सीमा पर रही शांति

भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच संघर्ष विराम और सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर बनी सहमति के बाद रविवार की रात जम्मू- कश्मीर और सीमा पर शांति बनी रही। भारतीय सेना की ओर से सोमवार सुबह बताया कि पाकिस्तान से लगी सीमा पर रात में काफी हद तक शांति बनी रही। पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की उकसावे की घटना की सूचना नहीं मिली है। सेना की ओर से कहा गया है कि हाल के दिनों में यह पहली रात है, जब पाकिस्तान से लगी सीमा पर शांति बनी रही। बता दें पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने करीब 100 से अधिक आतंकवादियों का मार गिराया था, इसके बाद से पाकिस्तान की ओर से भारत के नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल से हमले किये गये, जिनका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

Post Views: 332
Tags: #Ceasefire between India and Pakistan#Talks between Directors General of Military Operations
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version