Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

हाईटेक बिल्डिंग में भी सैफ अली अनसेफ: …आधी रात को किसने किया प्राणघातक हमला…पुलिस की टीम इस एंगल से भी कर रही जांच

DigitalDesk by DigitalDesk
January 16, 2025
in मनोरंजन, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, स्पेशल
0
Case of attack on Bollywood actor Saif Ali Khan came to light
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान पर बुधवार रात करीब 2:30 बजे हमले किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि मुंबई में खार स्थित उनके घर पर चाकू से हमला किया गया। सैफ अली खान के हाथ, गले, पीठ और सिर पर चाकू से चोट लगी है। घायल अवस्था में सैफ अली को रात 3.30 बजे मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल लाया गया,जहां उनकी सर्जरी कर दी गई। वहीं पुलिस की ओर से जांच के लिए सात टीमों का गठन किया गया है।

  • सैफ अली पर घर में घुसकर चाकू से हमला
  • सैफ अली के सिर, गले और पीठ पर लगे जख्म
  • लूट के इरादे से घर में घुसे थे हमलावर
  • बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे किया हमला
  • आधी रात को लीलावती हॉस्पिटल में कराया भर्ती
  • अस्पताल के सीओओ डॉ.नीरज उत्तमानी ने दी जानकारी
  • चाकू से 6 वार, दो गहरे घाव, रीढ़ की हड्डी के पास घाव

इधर लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ पर छह बार चाकू से हमला कर चाकू घोंपा गया। उनमें से दो घाव बहुत गहरे हैं। एक घाव रीढ़ की हड्डी के करीब लगा है। बताया जाता है कि सैफ अली का इलाज डॉक्टर लीना और डॉक्टर नितिन डांगे कर रहे हैं।

Related posts

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी, 23 मई को ग्राहकों को मिली राहत

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदारों को बड़ी राहत! एक दिन में टूटी कीमतें, जानिए 06 जून के ताजा रेट

June 6, 2026
बिना नोटिफिकेशन क्यों लगता है फोन वाइब्रेट? जानिए ‘फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम’ का पूरा सच

बिना नोटिफिकेशन क्यों लगता है फोन वाइब्रेट? जानिए ‘फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम’ का पूरा सच

June 6, 2026

सैफ पर हमला बच्चों के कमरे में हुआ

सैफ अली और फिल्म इं​डस्ट्री से जुड़े सूत्रों की माने तो हमले की यह घटना को सैफ अली खान के बच्चों तैमूर और जेह के कमरे में हुई है। ऐसे में पुलिस अब यह पता लगाने के प्रयास में जुटी है कि हमलावर घर के अंदर तक कैसे घुस आए। पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या हमलावर बाहर से आए थे या फिर वे पहले से ही घर के अंदर मौजूद थे।

वहीं सैफ अली के पीआर की माने तो नैनी यानी बच्चों की देखरेख करने वाली हेल्पर ने रात करीब 2.30 बजे के आसपास कुछ आवाजें सुनी थीं, इसके बाद जब वह आवाज सुनकर उठी तो घर पर सैफ अली का पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। इस बीच सैफ अली खान भी कुछ आवाज सुनकर जागे। उन्होंने हमलावर का सामना किया। सैफ अली ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान हुई हाथपाई में हमलावरों ने चाकू निकाल लिया और उन पर एक के बाद एक कई वार किए। इसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए।

वहीं सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर अली खान की टीम की ओर से भी एक बयान जारी कर बताया गया कि सैफ के घर में लूट का प्रयास किया गया। फिलहाल घायल अवस्था में सैफ अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के दूसरे सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

मुंबई पुलिस ने की वारदात वाले कमरे की जांच

मुंबई पुलिस की टीम ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। इसके लिए मुंबई पुलिस की ओर से 7 टीम बनाई गईं हैं। यह टीम हर एंगल से जांच में जुटी है। पुलिस की एक टीम सैफ के घर भी पहुंची और पांच हाउस स्टाफ से पुलिस की टीम ने पूछताछ की है। सैफ अली पर हुए हमले की इस घटना को लेकर हाउस हेल्प का एंगल भी सामने आ रहा है। जिसे लेकर कहा जा रहा है कि घर में घुसने के बाद हमलावरों की सैफ के हाउस हेल्पर से बहस हो रही थी। जिसे शांत कराने के लिए ही सैफ बीच में आए, इस दौरान उन पर हमला कर दिया गया।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 485
Tags: #attack on Bollywood actor Saif Ali Khan#Kareena Kapoor
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version