Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर लगी रोक,जानिए हिन्दू पक्ष के वकील ले क्या कहा ?

उच्च न्यायालय ने बात रखने का समय नहीं दिया

DigitalDesk by DigitalDesk
May 20, 2023
in दिल्ली
0
शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर लगी रोक,जानिए हिन्दू पक्ष के वकील ले क्या कहा ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर से मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। हालांकि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार को अन्य विकल्पों और मुद्दों पर विचार करने के लिए समय देना चाहिए। इसके लिए कोर्ट ने आगामी सुनवाई तक केेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे लिए कार्बन डेटिंग पर रोक लगा दी।अब अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।

मस्जिद पक्ष के वकील ने क्या कहा

आपको बता दें कि 12 मई 2023 को यूपी के इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ज्ञानवापी से मिले शिवलिंग की वैज्ञानिक जांच की इजाजत दे दी थी। हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अंजुमन इस्लामिया मस्जिद कमेटी (मस्जिद पक्ष) ने देश के शीर्षस्थ न्यायालय में चुनौती दी थी। कमेटी की याचिका पर चीफ चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़,जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने सुनवाई की।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बात रखने का समय नहीं दिया

कमेटी की ओर से वकील हुजेफा अहमदी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अदालत ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए समय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले उच्च न्यायालय में मस्जिद कमिटी की याचिका पर दिसंबर 2022 में ही फैसला सुरक्षित रखा गया। फिर 11 मई 2023 को एएसआई ने अदालत को रिपोर्ट सौंपी, और 12 मई को उच्च न्यायालय ने कार्बन डेटिंग कराने के आदेश दे दिए। मतलब कोर्ट ने हमे अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया।

हिन्दु पक्ष के वकील ने दिलाया भरोसा

हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि एएसआई ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि उनकी जाँच से शिवलिंग को नुकसान नहीं पहुँचेगा। इसी आधार पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की अनुम​ति दी थी। उन्होंने कोर्ट से वह रिपोर्ट मँगवाने का अनुरोध भी किया। इससे पहले यूपी और केंद्र सरकार की तरफ से अदालत में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने वैज्ञानिक जाँच के दौरान शिवलिंग को नुकसान पहुँचने को लेकर चिंता व्यक्त की थी। मेहता ने न्यायालय से कहा कि सरकार को यह भी पता लगाने की जरूरत है कि क्या कार्बन डेटिंग के अलावा अन्य वैज्ञानिक परीक्षण किए जा सकते हैं। इस पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि न्यायालय एएसआई से रिपोर्ट मँगवाने के खिलाफ नहीं है लेकिन सरकार को अन्य विकल्पों और मुद्दों पर विचार करने के लिए समय देना चाहिए। सीजेआई ने कहा कि इन मामलों में सर्तक रहने की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

आपको बता दें कि 12 मई को इलाबाद हाई कोर्ट ने कार्बन डेटिंग परीक्षण कराने की अनुमति यह कहते हुए दी थी कि शिवलिंग को बिना किसी नुकसान के उसका परीक्षण किया जा सकता है। मामले की सुनवाई कर रही उच्चतम न्यायालय की 3 जजों की पीठ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दिया। इसके बाद मामले की सुनवाई 7 अगस्त तक के लिए टाल दी गई। 7 अगस्त तक कार्बन डेटिंग पर रोक जारी रहेगी।

Post Views: 169
Tags: #SupremeCourt
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version