140वां चीन आयात-निर्यात मेला यानी कैंटन फेयर चीन के क्वांगतोंग प्रांत के क्वांगचो शहर में
आयोजित हो रहा है, जो इसकी स्थापना की 70वीं वर्षगांठ भी है। वर्तमान में वैश्विक व्यापार
संरक्षणवाद बढ़ रहा है और भू-राजनीतिक संघर्ष आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित कर रहे हैं, यह भव्य
कैंटन फेयर एक स्पष्ट संकेत देता है कि चीन के खुलेपन का द्वार और भी चौड़ा होगा, और चीनी
विदेश व्यापार का लचीलापन तथा जीवंतता अब भी मजबूत है।
इस वर्ष कैंटन फेयर की यह विशेषता नवाचार और बुद्धिमत्ता पर विशेष ध्यान देने के कारण
उल्लेखनीय है। इसमें भाग लेने वाले 32,000 उद्यमों में से 11,000 से अधिक उच्च-गुणवत्ता वाली
कंपनियां हैं—जिनमें वे कंपनियां भी शामिल हैं जिन्हें विशेष, परिष्कृत, विशिष्ट और नवोन्मेषी
(SRDI) उद्यमों या सिंगल-आइटम चैंपियंसके रूप में मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा, भाग लेने
वाली 64 फीसदी कंपनियों ने अपने कामकाज में औद्योगिक इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
जैसी नई तकनीकों को शामिल किया है। एक्सोस्केलेटन रोबोट से लेकर eVTOL विमानों तक, और
सर्विस रोबोट से लेकर स्मार्ट हेल्थकेयर समाधानों तक,हार्ड-टेक उत्पाद वैश्विक खरीदारों के लिए
मुख्य आकर्षण बन गए हैं। नए उत्पादों और हरित उत्पादों का अनुपात क्रमशः 23.2 प्रतिशत और 26
प्रतिशत है, जो दोनों ऐतिहासिक उच्च स्तर पर हैं। यह दर्शाता है कि चीन के निर्यात की
प्रतिस्पर्धात्मकता लागत लाभ से तकनीकी लाभ और ब्रांड लाभ की ओर तेजी से बदल रही है।
विदेश व्यापार के आंकड़े भी इसका समर्थन करते हैं। इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में, चीन का
माल व्यापार आयात-निर्यात 399.4 खरब युआन तक पहुंचा, जो पिछले साल की इस समान अवधि
से 18.8 प्रतिशत अधिक है, और लगातार छह महीनों से दोहरे अंकों की वृद्धि दर बनी हुई है। साथ ही,
लगभग 340,000 विदेशी खरीदार कैंटन फेयर में आए, और 30,000 से अधिक कंपनियों ने प्रदर्शनी
लगाई। कई विदेशी खरीदार, विशेष रूप से कई वर्षों से भाग लेने वाले पुराने कैंटन फेयर प्रतिभागी,
कुछ दिन पहले क्वांगचो पहुंचे, प्रदर्शनी शुरू होने से पहले ही उन्होंने आपूर्तिकर्ताओं की फैक्ट्रियों में
जाकर नए उत्पाद देखे, सहयोग पर चर्चा की, और मौके पर ही ऑर्डर भी दिए, तथा वास्तविक धन और
ऑर्डर के साथ चीनी विनिर्माण पर विश्वास जताया।
गौरतलब है कि कैंटन फेयर 70 वर्षों से लगातार सफलता से आयोजित हो रहा है, और इसकी
जीवनशक्ति का स्रोत चीन का अटूट खुला रवैया है। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग द्वारा मुख्य भाषण में
उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ाने के संकल्प की पुष्टि से लेकर 15वीं पंचवर्षीय योजनाकी रूपरेखा में
संस्थागत खुलेपन को स्थिर रूप से बढ़ाने के स्पष्ट उल्लेख तक, चीन व्यावहारिक कार्रवाई के साथ
बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की रक्षा कर रहा है और वैश्विक आर्थिक-व्यापार को निश्चितता प्रदान कर
रहा है।
आज की दुनिया में, बाजार संपर्कता कोई मोलभाव का साधन नहीं है, बल्कि वृद्धि सृजित करने का
एक प्रभावी उपाय है। कैंटन फेयर का गर्मजोशी भरा दृश्य बताता है कि चीन के साथ चलना, अवसरों
के साथ चलना है। एक दृढ़ता से खुला चीन हमेशा वैश्विक व्यापार का स्थिरक और विकास का स्रोत है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)