C919 ने औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानें शुरू कीं
12 अगस्त से, एयर चाइना की पेइचिंग से मंगोलिया की राजधानी उलानबातार उड़ान को चीन द्वारा निर्मित बड़े यात्री विमान C919 द्वारा संचालित किया जाएगा, जो चीन के स्वदेशी बड़े यात्री विमान के औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय नियमित वाणिज्यिक उड़ान संचालन की शुरुआत का प्रतीक है।
इससे पहले, C919 विमान कई बार विदेशी एयरशो में दिखाई दिया था और उसने दो सिंगापुर एयरशो और एक दुबई एयरशो में भाग लिया था।
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)