Sunday, June 28, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की सरगर्मी तेज,

DigitalDesk by DigitalDesk
July 26, 2024
in मुख्य समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की सरगर्मी तेज,
इन सीटों पर करना पड़ सकता है बीजेपी को सपा-कांग्रेस की चुनौती का सामना

उत्तरप्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले है। इनमें से 9 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जिनके विधायक लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए गए हैं। जबकि एक विधानसभा के विधायक अयोग्य करार दिए जाने से ये सीट खाली हो गई।

Related posts

Mann Ki Baat: शादी में नहीं बांटे सिर्फ तोहफे… 3500 ग्रामीणों को दे दी सुरक्षा की गारंटी, PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की परिवार की तारीफ

Mann Ki Baat: शादी में नहीं बांटे सिर्फ तोहफे… 3500 ग्रामीणों को दे दी सुरक्षा की गारंटी, PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की परिवार की तारीफ

June 28, 2026
simhastha 2028

Simhastha 2028: 40 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार होगा उज्जैन, 25 हजार करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी धार्मिक नगरी की तस्वीर

June 28, 2026

बता दें 10 में 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी काबिज थी जबकि 5 विधानसभा सीट एनडीए के पास थी। समाजवादी पार्टी का पूरा जोर एनडीए की सीटों पर भी कब्जा करने पर है। बता दें लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को सफलता भी मिली थी। उसने एनडीए के कोटे की दुद्धी सीट पर कब्जा जमा लिया था।

UP की 10 सीटों पर उपचुनाव
क्या है सीटों के सियासी समीकरण
सीसामऊ, फूलपुर सीट के क्या हैं मायने
गाजिबाद विस…क्या हैं जातिगत समीकरण
यूपी उपचुनाव कौन करेगा फतह…?
किसकी लगेगी नैया पार…?

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले सियासत तेज

रालोद ने किया इस सीट पर दावा

यूपी में जिन 10 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होना है उसे लेकर सियासत तेज हो गई है। अब एक सीट पर रालोद ने ठोका दावा है। खैर विधानसभा सीट पर एनडीए गठबंधन के सहयोगी रालोद की ओर से दावा ठोका गया है। हाला ही में रालोद की बूथ कमेटी बैठक में ब्रज प्रांत अध्यक्ष ब्रजेश चाहर ने दावा किया था खैर विधानसभा पर उपचुनाव में रालोद मजबूती से लड़ेगी। अनूप प्रधान के हाथरस सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई है।

सपा ने कसी मिशन दस को लेकर कमर
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन दस के लिए दिशा निर्देश दिए है और पूरे दम से लगने को कहा है। सपा प्रमुख ने कोर संगठन के साथ ही फ्रंटल संगठनों को भी इन सीटों पर लगाया दिया है। अखिलेश यादव खुद उपचुनाव वाली इन 10 सीटों की लगातार विधानसभा वार समीक्षा कर रहे हैं। सपा की कोशिश उपचुनाव में अधिक से अधिक सीट पर जीत हासिल कर लोकसभा से मिले मोमेंटम को आगे भी बरकरार रखने पर है।

10 में से 9 सीट पर चुने गये सांसद
लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के 9 विधायक सांसद निर्वाचित हुए थे। इन विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सांसद बन गए हैं। इसके अलावा, सपा के एक विधायक इरफान सोलंकी को अयोग्य करार दिए जाने से उनकी सीट रिक्त है। इस तरह उत्तर प्रदेश की जिन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उनमें गाजियाबाद, मझवां, मीरापुर, खैर, करहल, कुंदरकी, कटेहरी, फूलपुर और मिल्कीपुर विधानसभा विधायकों के सांसद चुने जाने के चलते यह सीट खाली हुईं हैं। वहीं कानपुर जिले में शामिल सीसामऊ विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी विधायक हाजी इरफान सोलंकी के सजायाफ्ता होने के कारण रिक्त घोषित की गई है।

कटेहरी के जातिगत समीकरण
• दलित- 90 हजार मतदाता
• मुस्लिम- 50 हजार मतदाता
• ब्राह्मण- 44 हजार मतदाता
• कुर्मी- 40 हजार मतदाता
• यादव- 28 हजार मतदाता
• ठाकुर- 20 हजार मतदाता
• राजभर- 17 हजार मतदाता

मीरापुर विधानसभा सीट का समीकरण
निर्णायक भूमिका में मुस्लिम मतदाता
क़रीब 1 लाख,40 हज़ार मुस्लिम
जाट, गुर्जर, झोझा (मुस्लिम), कश्यप पाल मतदाता

गाजियाबाद विधानसभा सीट का जातीय गणित
राजपूत- 5 लाख
दलित- 5 लाख
मुस्लिम- 4.50 लाख
ब्राह्मण- 4.50 लाख
वैश्य- 3 लाख
जाट- 1 लाख
त्यागी- 1 लाख
पंजाबी- 1 लाख

करहल सीट पर जातिय समीकरण
यादव- 40 फीसदी
एससी- 17 फीसदी
शाक्य- 13 फीसदी
ठाकुर- 9 फीसदी
ब्राह्मण-7 फीसदी
अल्पसंख्यक- 6 फीसदी
अन्य- 8 फीसदी

मझवां विधानसभा सीट
ब्राह्मण- 84 हजार
दलित- 61 हजार
बिंद- 60 हजार
यादव- 35 हजार
क्षत्रिय- 11 हजार
भूमिहार- 20 हजार
मौर्या- 33 हजार
मुस्लिम- 20 हजार
पाल- 20 हजार
पटेल- 22 हजार
प्रजापति- 10 हजार

फूलपुर विधानसभा जातिगत समीकरण
अनसूचित जातीय- लगभग 75 हजार
यादव- 70 हजार
पटेल- 60 हजार
ब्राह्मण- 45 हजार
मुस्लिम- 50 हजार
निषाद- 22 हजार
वैश्य- 16 हजार
क्षत्रिय- 15 हजार

मीरापुर विधानसभा सीट
निर्णायक भूमिका में मुस्लिम मतदाता
क़रीब 1 लाख,40 हज़ार मुस्लिम
जाट, गुर्जर, झोझा (मुस्लिम), कश्यप पाल मतदाता

सीसामऊ में क्या कहता है जातिगत समीकरण
मुस्लिम- 111000 मतदाता
ब्राह्मण- 70000 मतदाता
दलित- 60000 मतदाता
कायस्थ- 26000 मतदाता
सिंधी और पंजाबी- 6000 मतदाता
क्षत्रीय- 6000 मतदाता
ओबीसी वर्ग के 12411 मतदाता हैं

कुंदरकी सीट के जातिगत समीकरण?
मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब- 55 फीसदी
मुस्लिम मतदाता जीत-हार में निभाते हैं मुख्य भूमिका

Post Views: 179
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version