Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पीएम मोदी आज करेंगे पोस्ट बजट सेमिनार को संबोधित, सेमिनार है 12 पोस्ट बजट वेबिनार का हिस्सा

DigitalDesk by DigitalDesk
March 6, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी आज करेंगे पोस्ट बजट सेमिनार को संबोधित, सेमिनार है 12 पोस्ट बजट वेबिनार का हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 6 मार्च को स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान पर बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित करेंगे। बता दें ये वेबिनार 12 पोस्ट बजट वेबिनार का हिस्सा है। जिसे केंद्र सरकार की ओर से आयोजित किया गया है। वेबिनार में हेल्थ और फार्मा सेक्टर को कवर करने वाले तीन एक साथ ब्रेकआउट सत्र आयोजित होंगे। केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों के मंत्रियों और सचिवों के अलावा, राज्य और यूटी सरकारों के स्वास्थ्य विभागों, विषय विशेषज्ञों, उद्योगों, संघों के प्रतिनिधियों के साथ निजी मेडिकल कॉलेजों,अस्पतालों,संस्थानों के स्वास्थ्य विभाग भी इस वेबिनार में हिस्सा लेंगे।

भूपेश बघेल आज पेश करेंगे अपने कार्यकाल का अंतिम बजट, छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को अपने कार्यकाल का अंतिम पेश करेंगे। चुनावी साल में बजट से लोगों को उम्मीदे हैं कि सीएम भूपेश नई सौगातों के साथ आखिरी बजट पेश करेंगे। बता दें दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीएम बजट सदन के पटल पर रखेंगे। इस बजट को राज्य सरकार ने भरोसे का बजट नाम दिया है।संभावना जताई जा रही है कि भूपेश सरकार का ये अंतिम बजट एक लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है। सीएम भूपेश बघेल गृह विभाग, कृषि, स्वास्थ्य रोजगार, संबंधित विभागों के अलग-अलग मंत्रियों और अफसरों से चर्चा कर बजट का अंतिम रुपरेखा तैयार की है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

उमेश पाल हत्याकांड, एक्शन में ‘बाबा’ की पुलिस, शूटर उस्मान का किया एनकाउंटर

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड को लेकर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस ने अरबाज के बाद उमेश पाल पर गोली चलाने वाले एक और शूटर विजय उर्फ उस्मान को सोमवार को एनकाउंटर में मार गिराया। उस्मान ही वो शख्स था जिसने उमेश पाल पर पहली गोली दागी थी। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। बता दें ये मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा स्थित धूमनगंज इलाके के नेहरू पार्क में हुई है। वहीं मुठभेड़ के दौरान नरेंद्र नाम का सिपाही भी घायल हो गया है। पुलिस ने इससे पहले शूटर अरबाज को भी मुठभेड़ में ढेर किया था। उमेश पाल की हत्या के तीन दिन बाद पुलिस ने अरबाज को मार गिराया था। अरबाज अतीक अहमद के बेटे असद का ड्राइवर था। जो हमले में इस्तेमाल की गई कार चला रहा था।

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने दी वारिश पंजाब डे के मुखिया अमृतपाल सिंह को खुली चुनौती, कहाखालिस्तानियों को आतंकी घोषित करे सरकार

मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनोट का गुस्सा एक बार फिर खालिस्तानियों पर फूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा पंजाब का आतंक देख शर्मिंदगी होती है? इसके अलावा उन्होंने अमृतपाल सिंह को भी खुली चुनौती दी है। बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर कंगना रनोट लगभग हर विषय पर अपनी राय रख रही हैं। पिछले दिनों अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन में हुए बवाल के बाद कंगना ने वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। एक्ट्रेस ने तो अमृतपाल को सीधे बातचीत की चुनौती भी दी थी। अब एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट करके ‘खालिस्तानियों’ पर निशाना साधा है। कंगना ने बताया कि उनके साथ तीन साल पहले क्या हुआ था।

Post Views: 244
Tags: actress kangana ranotAmritpal SinghbudgetChhattisgarh's trust budgetCM Bhupesh BaghelencounterPrime Minister Narendra Modishooter usmanThe Warish Punjab Daytrust budgetumesh pal murder caseup police in action
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version