Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

सिसोदिया की गिरफ्तारी से चढ़ा दिल्ली का सियासी पारा,सीबीआई आज करेगी कोर्ट में पेश,आप ने की देश भर में हल्लाबोल की तैयारी

DigitalDesk by DigitalDesk
February 27, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्‍ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से दिल्ली का सियासी पारा चढ़ गया है। सीबीआई ने उन्हें निरस्त की जा चुकी शराब नीति में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामले में रविवार की शाम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दूसरे दिन सोमवार को सीबीआई उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।
इससे पहले सिसोदिया से लंबी पूछताछ की गई। वहीं दिल्ली में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी ने डिप्टी सीएम सिसोदिया से पूछताछ और गिरफ्तारी का विरोध किया है। ऐसे में पार्टी के सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय समेत 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। जिसे लेकर पार्टी ने सोमवार को देशभर में हल्ला-बोल की तैयारी है।

मप्र विधानसभा का बजट सत्र आज से प्रारंभ,पहले दिन होगा राज्यपाल का अभिभाषण

भोपाल। मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार 27 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा तो वहीं 1 मार्च को वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में शिवराज सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगे। बता दें साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में यह बजट मौजूदा शिवराज सरकार का अंतिम बजट होगा। जिसमें कई लोक लुभावनी घोषणाएं किये जाने की उम्मीद नजर आ रही है। सत्र 27 मार्च तक चलेगा। इस 29 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 13 बैठकें होंगी।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव,दोनों राज्यों में मतदान जारी,2 मार्च को आएंगे नतीजे

मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए आज सोमवार को मतदान किया जा रहा है। यहां सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होने के बाद मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी। नगालैंड में 59 और मेघालय की 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दोनों राज्यों में मतदान के बाद 2 मार्च को मतगणना होगी। वैसै नगालैंड में 60 सीटें हैं, लेकिन एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद यहां अब 59 सीटों पर ही मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है। बता दें दोनों राज्यों में बीजेपी की गठबंधन की सरकार है। मेघालय में नेशनल पीपल्स पार्टी ने पिछली बार बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरी हैं। इसी तरह नगालैंड में बीजेपी और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी यानी NDPP गठबंधन की सरकार है और इस चुनाव में भी दोनों दल साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र आज से,शिंदे सरकार का पहला होगा बजट,9 मार्च को फडणवीस पेश करेंगे बजट

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के बीच पार्टी और निशान को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच आज सोमवार से राज्य विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है जो 25 मार्च तक चलेगा। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य सरकार अपना बजट पेश करेगी। बजट 9 मार्च को सदन में पेश किया जाएगा। बता दें सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का ये पहला बजट है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस बजट पेश करेंगे। साथ ही राज्य कैबिनेट में पूर्व से मंजूर किए गए पांच विधेयकों को बजट सत्र के दौरान सदन में पेश किया जाएगा।

Post Views: 220
Tags: Budget SessionDelhi GovernmentDeputy CM Manish Sisodia CBI CourtGovernor's addressLiquor policyMeghalayaMP AssemblyNagaland assembly electionsvoting underway
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version