Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: NDA 7 जून को पेश करेगा राष्ट्रपति के सामने सरकार बनाने का दावा,दिल्ली में जल संकट SC में सुनवाई आज,उत्तराखंड में 9 ट्रैकर्स की मौत

DigitalDesk by DigitalDesk
June 6, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

NDA 7 जून को पेश करेगा राष्ट्रपति के सामने सरकार बनाने का दावा

लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। एनडीए ने अब सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। एक दिन पहले बुधवार 5 जून को इसी सिलसिले में NDA की पहली बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान 16 पार्टियों के करीब 21 शीर्ष नेता बैठक में मौजूद रहे। पीएम आवास में यह बैठक शाम 4 बजे बुलाई जो एक घंटे चली। जिसमें नरेन्द्र मोदी को NDA का नेता चुन लिया गया। अब जानकारी मिली है कि 7 जून को NDA के सभी सांसदों की मिटिंग होने वाली है। जिसके बाद उसी दिन शाम 5 से 7 बजे के बीच राष्ट्रपति के पास जा कर सरकार बनाने का दावा पेश किया जायेगा। बता दें लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत से कम 240 सीट मिली हैं। जबकि बहुमत का आंकड़ा 272 का है। ऐसे में 32 सीट कम होने पर उसे NDA के घटक दलों के साथ मिलकर सरकार चलाना होगी। एनडीए को 292 सीटों के साथ बहुमत मिला है। इस गठबंधन s चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP लोकसभा की 16 सीटों के साथ दूसरे नंबर है तो नीतीश कुमार की JDU ने लोकसभा की 12 सीट हासिल की है जो एनडीए में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा को सत्ता हासिल करने के लिए इन दोनों ही पार्टियां का साथ बहुत जरूरी है।

दिल्ली में जल संकट,सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

दिल्ली जल संकट मामले से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। बता दें दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से यह याचिका 31 मई को लगाई गई है। जिसमें पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा को एक महीने तक अतिरिक्त पानी छोड़ने के निर्देश देने की गुहार लगाई गई थी। दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 3 जून को सुनवाई की थी, लेकिन जस्टिस पीके मिश्रा के साथ जस्टिस केवी विश्वनाथन की वेकेशन बेंच की ओर से 5 जून को इमरजेंसी मीटिंग बुलाने के निर्देश जारी किये थे। वहीं बेंच ने सुनवाई के बाद अगली सुनवाई 6 जून तक के लिये बढ़ा दी थी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

उत्तराखंड के सहस्त्रताल ट्रैक पर हादसा, 9 ट्रैकर्स की मौत

देवभूमि उत्तराखंड में उत्तरकाशी टिहरी बॉर्डर पर करीब 15 बजार फीट की ऊंचाई पर हादसा हो गया है। यहां सहस्त्रताल ट्रैक में हादसा होने से अब तक करीब 9 लोगों के मौत हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्सा में बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें हादसे के बाद करीब 13 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं पांच शव निकाले गये हैं। जबकि 4 शव अब भी निकालना बाकी हैं। बता दें उत्तरकाशी और टिहरी आपदा प्रबंधन केंद्र को जानकारी मिली थी कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के करीब 22 ट्रैकर सहस्त्रताल ट्रैक से लौटते समय कुफरी टॉप पर खराब मौसम के चलते फंस गए हैं। सूचना के बाद उत्तरकाशी और टिहरी प्रशासन की ओर से NDRF की टीमों को रेस्क्यू के लिए बेस कैंप पर रवाना किया गया।

  • यूपी के गाजियाबाद में वसुंधरा की सोसाइटी में ब्लास्ट से फैली दहशत। यहां AC में ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी भीषण आग फैल गई।
  • आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू 12 जून को लेकर सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ, शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां हुईं तेज।
  • राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली की कार का एक्सीडेंट हुआ। हादसे में घायल नेता प्रतिपक्ष को दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
  • उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित बेगूसराय का एक वॉन्डेट गैंगस्टर मारा गया है। उत्तरप्रदेश और बिहार STF की ओर से चलाये गये ज्वाइंट ऑपरेशन में इसे मार गिराया।
  • रूस के राष्ट्रपति पुतिनका दावा अमेरिका में चुनाव के बाद भी नहीं आएगा नीतियों में बदलाव।
  • चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर शुरु हो गया है। यहां कोलकाता में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के सभी सांसद आज गुरुवार 6 जून को दिल्ली जाएंगे।
Post Views: 225
Tags: #9 trackers died in Uttarakhand#Delhi water crisis#stakes claim to form government#TDPChandrababu NaiduJDUNDANitish Kumar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version