Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: जन्माष्टमी का उत्साह, मथुरा समेत देशभर में कृष्ण मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़,एमपी, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
August 26, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जन्माष्टमी का उत्साह, मथुरा समेत देशभर में कृष्ण मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

मथुरा सहित देशभर में आज सोमवार 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि वृन्दावन में जन्माष्टमी कल मंगलवार 27 अगस्त को मनाई जाएगी। भगवान श्री कृष्ण का यह 5251वां जन्मोत्सव है। जानकारों और ज्योतिषियों का मानना है कि इस बार की जन्माष्टमी पर 45 मिनट द्वापर युग जैसा ही संयोग बन रहा है। यह काफी शुभ माना जा रहा है। जन्माष्टमी पर देशभर में श्री कृष्ण के मंदिरों और चौक-चौहारों पर भव्य उत्सव के लिए साज सज्जा की गई है। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया।

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा, BJP आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी दलों की सक्रियता और बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी BJP ने भी चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इस चुनाव में जीत के लिए सीनियर नेता रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी बीच रविवार की रात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। पार्टी ने तय किया गया कि जम्मू कश्मीर में टॉप लीडर्स करीब आठ चुनावी रैलियां करेंगे। इसके अलावा चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करने का भी फैसला लिया है। घाटी की उन विधानसभा सीटों पर मजबूत निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन करेगी जहां पार्टी अपने प्रत्याशी नहीं उतार रही है। माना जा रहा है कि ​जम्मू कश्मीर को लेकर आज प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची जारी हो सकती है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

MP, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विभाग ने सोमवार को एमपी,राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और उससे लगे पूर्वी राजस्थान पर दबाव का क्षेत्र अधिक दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। जिसके चलते आने वाले दो से तीन दिन में इन दोनों ही राज्यों के अतिरिक्त गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

BSP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल, मायावती फिर से चुनीं जा सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस अहम बैठक में मायावती जहां जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन करेंगी वहीं यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी रणनीति पर मंथन करेंगी। मायावती ने मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में बीएसपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। चुनावी रणनीति पर मंथन के साथ ही बैठक में मायावती को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है। बता दें मायावती 18 सितंबर 2003 से लगातार बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी जा रही हैं।

Post Views: 293
Tags: # Krishna Devotees#Heavy Rain Warning#Janmashtami Mathura#Krishna Temple
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version